Covid-19 : NTAGI की चेतावनी, त्योहारी सीजन में बूस्टर डोज अभियान में लाएं तेजी

NTAGI ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर बूस्टर डोज में तेजी लाने की सलाह दी है। NTAGI के चेयरमैन डॉ. एन के अरोड़ा ने ये बातें कही। उन्होंने कहा, सभी को बूस्टर डोज लेना चाहिए।

Written By :  aman
Update: 2022-09-10 06:20 GMT

 (photo: social media )

NTAGI Advice on Booster Dose : NTAGI देश में कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच कोविड (COVID) पर काम करने वाली संस्था नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (National Technical Advisory Group on Immunization) या NTAGI ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर बूस्टर डोज में तेजी लाने की सलाह दी है। NTAGI के चेयरमैन डॉ. एन के अरोड़ा (Dr. N. K. Arora) ने ये बातें कही। उन्होंने कहा, सभी को बूस्टर डोज लेना चाहिए। साथ ही, ये भी बताया कि, 'हमारा एंटीबॉडी 6 से 8 महीने के बाद कम होने लगती है।'

हालांकि, देश भर में कोरोना के मामले मरीज घटे हैं। बीते, 24 घंटे में कोविड- 19 के 5,554 नए मामले सामने आए हैं। बावजूद डॉ. अरोड़ा की सलाह है कि देशवासियों को बूस्टर डोज लेना चाहिए। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए उन्होंने बूस्टर डोज के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने ये भी कहा, कि 'कोरोना वायरस हमारे आस-पास है। वायरस अपने ट्रांसमिशन फेज (Transmission Phase) से गुजर रहा है। हालांकि, हम इसके और गंभीर रूप की कल्पना नहीं कर सकते हैं। 

आने वाले दिनों में कई त्योहार

गौरतलब है कि, आने वाले दिनों में कई त्योहार देखने को मिलेंगे। इस दौरान लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा भी करेंगे। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल होगा, जिसमें लोगों को भीड़-भाड़ का भी सामना करना पड़ेगा। इसलिए NTAGI ने एहतियातन बूस्टर डोज में तेजी लाने की सलाह दी है। आगे दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ आदि त्योहार आने वाले हैं। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपने घर-परिवार के पास जाते हैं। यात्रा में भीड़ का सामना करना पड़ता है जिसे देखते हुए संस्था की ये सलाह बेहद अहम है। 

बूस्टर डोज भविष्य में बीमा की तरह

डॉ. अरोड़ा बूस्टर डोज को 'भविष्य का बीमा' बताते हैं। वो कहते हैं में बूस्टर डोज हमारे स्वास्थ्य के लिए बीमा की तरह काम करेगी। NTAGI के चेयरमैन ने कहा, 'मैं सभी लोगों से बूस्टर डोज लेने की अपील करता हूं। क्योंकि, 6 से 8 माह के बाद हमारे शरीर से एंटीबॉडी (antibodies) कम होने लगती हैं। बूस्टर डोज भविष्य में हमारे स्वास्थ्य के लिए बीमा का काम करेगी।' 

Tags:    

Similar News