अब सेना नहीं छोड़ेगी इनको, सेना ने माओवादियों को दी ऐसी दर्दनाक मौत

ओडिशा के मल्कानगिरी में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को मार गिराया है। शनिवार से जारी ये मुठभेड़ आज सुबह तक चल रही थी। मुठभेड़ के बारे में पुलिस ने बताया कि ओडिशा के मलकानगिरी के स्वाभिमान अंचल के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

Update: 2020-12-13 07:14 GMT
सामने आई द नेशनल इंटरेस्ट मैगजीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के पांचवी पीढ़ी के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान सुखोई Su-57 का मास प्रोडक्शन शुरू हो गया है।

ओडिशा: रविवार को मल्कानगिरी में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को मार गिराया है। शनिवार से जारी ये मुठभेड़ आज सुबह तक चल रही थी। मुठभेड़ के बारे में पुलिस ने बताया कि ओडिशा के मलकानगिरी के स्वाभिमान अंचल के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है. वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा में भी IED ब्लास्ट हुआ है। इसमें एक अधिकारी जख्मी हो गए हैं।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक-2, खौफ में इमरान सरकार, किया सेना हाई अलर्ट

एक महिला नक्सली को मार गिराया

ऐसे में बीते दिन यानी कल ही ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। इस बारे में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि शुक्रवार को गोछापाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के नजदीक दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी।

जिले में हुई मुठभेड़ के बारे में डीजीपी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और डिस्ट्रिक्ट वॉलियंटरी फोर्स (डीवीएफ) के जवान ने अभियान शुरू किया। इसके बाद चरमपंथियों ने गांव के नजदीक उनपर गोलियां चलाईं।

भारतीय सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें देश को बड़ी सफलता मिली। मुठभेड़ में वर्दी पहनी महिला नक्सली मारी गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सुरक्षा कर्मियों ने शव के अलावा दो बंदूक, चार राउंड गोलियां, नक्सली साहित्य बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें...खालिस्तानी साजिश का खुलासा, लोगों को इस बात के लिए उकसाया, एजेंसियां अलर्ट

आठ लाख रुपये का इनाम

इससे लगभग एक हफ्ते पहले करीब दस साल से ओडिशा, छत्तीसगढ़ व आंध्र प्रदेश पुलिस के लिए आफत बने नक्सली किशोर उर्फ मासा कबासी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। जोकि एक बहुत बड़ी कामयाबी थी। उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

ऐसे में आइजी (ऑपरेशन) अमिताभ ठाकुर और मलकानगिरी एसपी ऋषिकेश खिलारी के अनुसार, ओडिशा के मलकानगिरी जिले के उत्तर स्वाभिमान अंचल के टोटागुडा जंगल में गुरुवार को वह मुठभेड़ में मारा गया था। इस दौरान एक नक्सली लैकान उर्फ लक्ष्मण गलारी घायल भी हुआ था। उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद हिरासत में लिया गया था। भारतीय सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार आदि भी बरामद किया था।

ये भी पढ़ें... आतंकियों की लाशें बिछा रही सेना: एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Tags:    

Similar News