जोमैटो कर्मियों पर खतरा! लगातार जा रही सबकी नौकरियां

ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय के लिए बुरी खबर आ गयी है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपने 540 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है। ये सारा मामला गुडगांव स्थित कंपनी के दफ्तर का है, जिनमें मुख्य रूप से कस्टमर सपोर्ट और डिलीवरी पार्टनर के कर्मचारी शामिल हैं।

Update: 2023-04-05 16:05 GMT

नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय के लिए बुरी खबर आ गयी है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपने 540 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है। ये सारा मामला गुडगांव स्थित कंपनी के दफ्तर का है, जिनमें मुख्य रूप से कस्टमर सपोर्ट और डिलीवरी पार्टनर के कर्मचारी शामिल हैं।

ये भी देखें:अभी-अभी भूकंप का कहर! हिल गए भारत के कई राज्य, दहशत में लोग

कंपनी ने बताया है कि हमने 541 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है जो कि जोमैटो के कुल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत है। कर्मचारियों को हटाने के बाद कंपनी में कुल 5,000 कर्मचारियों रह गए है। वैसे तो कंपनी ने कहा है कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया है उन्हें दो से चार महीने का भुगतान किया जा रहा है। कंपनी की तकनीक में हुए सुधार के बाद ये नौकरियां खत्म हुई हैं।

ये भी देखें:चांद के रहस्यों से अब उठेगा पर्दा, 7 साल बाद होगा बेहतर काम

इससे पहले भी कंपनी ने एक बार 60 कर्मचारियों को यह कहकर निकाल दिया था कि वो अपनी सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसा कर रही है। 2015 में कंपनी ने खर्चे में कटौती के नाम पर 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। जोमैटो कंपनी भारत में हर माह चार करोड़ ऑर्डर डिलीवरी करने का दावा करती है।

Tags:    

Similar News