एलओसी: सीज फायर उल्लंघन पर सेना ने दिया ऐसे जवाब- हिल गया पाकिस्तान

रविवार को भी पाक सेना की तरफ से पुंछ जिले में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारत सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से रुक- रुक कर गोलीबारी की जा रही है। इसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है।

Update: 2023-07-18 05:17 GMT
फ़ाइल फोटो

जम्मू: कश्मीर मसले पर अन्तराष्ट्रीय मंचों से फटकार खाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह जम्मू- कश्मीर में अशांति फैलाने की लगातार कोशिशें कर रहा है।

रविवार को भी पाक सेना की तरफ से पुंछ जिले में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारत सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से रुक- रुक कर गोलीबारी की जा रही है। इसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है।

ये भी पढ़ें...ऑनर किलिंग : पाकिस्तान में कुछ नहीं बदला है

पाक ने भारतीय उच्चायोग को किया तलब

बीते दिनों पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और भारतीय सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कथित युद्ध विराम उल्लंघन को लेकर विरोध दर्ज किया।

उनका आरोप है कि इसमें एक महिला की मौत हो गई है। पाक विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया और एलओसी के नेजापीर और बगसर सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन करने की निंदा की।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान हो जाएगा तबाह! भारत ने सीमा पर तैनात किया ये मिसाइल्स

पाकिस्तान ने लगाया ये आरोप

पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय सैनिकों द्वारा की गई ‘‘बेवजह गोलीबारी’’ में एक 50 वर्षीय महिला नूरजहां की मौत हो गई और तीन अन्य नागरिक घायल हो गए।

फैसल, जो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं, ने आरोप लगाया कि एलओसी और कार्य सीमा पर भारतीय बल लगातार नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं, जो अब भी जारी है।

नई दिल्ली द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने और उसे केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बांटने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें...34 साल से नहीं थी भारतीय नागरिकता! कुछ ऐसी है इस पाकिस्तानी महिला की कहानी

Tags:    

Similar News