सांसद मदन लाल सैनी के निधन के बाद आज होने वाली BJP संसदीय दल की बैठक रद्द

भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद पार्टी ने आज अपने कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। भाजपा ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को भी रद्द कर दिया है। मदन लाल सैनी ने सोमवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली।

Update: 2019-06-25 04:17 GMT

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद पार्टी ने आज अपने कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। भाजपा ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को भी रद्द कर दिया है। मदन लाल सैनी ने सोमवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। सैनी को फेफड़ों में इन्फेक्शन होने के कारण पिछले दिनों एम्स में भर्ती कराया गया था।

यह भी देखें... अधीर रंजन की टिप्पणी विवाद के बीच आज अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे मोदी

मदन लाल सैनी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन देने के लिए भाजपा कार्यालय में रखा जाएगा। फिर इसे सीकर ले जाया जाएगा। मंगलवार दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के अन्य नेता राजस्थान के भाजपा प्रमुख मदन लाल सैनी को दिल्ली के एम्स में श्रद्धांजलि दी।

मदन लाल सैनी को राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 2018 में ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। निर्विवाद रहे सैनी को भाजपा ने 2017 में राज्यसभा सांसद बनाया था। वे लंबे समय तक भारतीय मजदूर संघ से भी जुड़े रहे हैं।

Tags:    

Similar News