Paytm की वापसी: यूजर्स को बड़ी राहत, चार घंटों में Google ने हटाया बैन

Paytm ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। Paytm ने एलान किया है कि उसकी वापसी हो गयी है। Paytm ने ट्वीटर अकाउंट के जरिये इस बात की पुष्टि की है।

Update: 2020-09-18 14:28 GMT

नई दिल्ली: Google ने आज Paytm यूजर्स को तगड़ा झटका देते हुए play store से हटा दिया था। ये फैसला Google Play Store के दिशा-निर्देशों का Paytm द्वारा उल्लंघन किये जाने के तहत लिया गया था। हालाँकि अब Paytm ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। Paytm ने एलान किया है कि उसकी वापसी हो गयी है। Paytm ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिये इस बात की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है।

Google ने किया था Paytm बैन

दरअसल, Google ने पेटीएम को ये कहते हुए आज प्ले स्टोर से हटा दिया था कि वह किसी भी गैंबलिंग ऐप का समर्थन नहीं करता हैं। यानी कि पेटीएम पर जुए से जुड़ी उसकी नीतियों का उल्लंघन करने के कारण ये कार्रवाई की गई है।

Google ने Paytm को बताया गैंबलिंग ऐप

ये खबर पेटीएम यूज करने वाले लोगों के एक बहुत बड़ा झटका है। क्योंकि गूगल का अचानक ये फैसला लेना वाकई में एक बड़ी खबर है। बता दें कि Paytm और UPI ऐप One97 Communication Ltd. द्वारा डेवलप किया गया है। लेकिन उसके बाद से ये ऐप Google Play Store पर सर्च करने पर नहीं दिख रहा था। हालांकि जिन लोगों Android स्मार्टफोन्स में ये ऐप पहले से इंस्टॉल्ड है,वो ऐप काम कर रही हैं। लेकिन नई या फिर से इंस्टॉल्ड कने के लिए अब पेटीएम गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसे हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः UP में बंपर नौकरियां: हुईं साढ़े तीन लाख से ज्यादा भर्तियां, खाली पद भरने के आदेश

Paytm की वापसी



हालंकि चार घटों के अंतर् ही पेटीएम पर प्रतिबन्ध के फैसले को गूगल ने वापस ले लिया। इसकी जानकारी खुद पेटीएम ने ट्वीट कर दी है। पेटीएम के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "And we're back!"।

यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Play Store से Paytm ऐप को यूजर्स Google Play Store के अलावा अन्य ऐप्स से भी डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे- Paytm for business, Paytm money, Paytm Mall अभी भी Play Store पर मौजूद है। इसके Apple App Store पर यह ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News