Karnataka Election: कर्नाटक बीजेपी कार्यकर्ताओं का मिला PM मोदी का गुरुमंत्र, लोगों को बताएं डबल इंजन सरकार के फायदे

Karnataka Assembly Election 2023: बीते 9 सालों में देश का अनुभव रहा है कि जिस राज्य में भाजपा वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, वहां पर गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से जमीनी दिखाई दी हैं। जब भाजपा को सेवा को मौका मिलता है तो विकास की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ जाती है।

Update: 2023-04-27 10:33 GMT
karnataka Assembly Election 2023 (सोशल मीडिया)

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को जाने से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं और वहां की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डबल इंजन की सरकार की सही मतलब समझाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक राज्य में डबल इंजन की सरकार होने का असली मतलब विकास की रफ्तार है। बीते 9 सालों में देश का अनुभव रहा है कि जिस राज्य में भाजपा वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, वहां पर गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से जमीनी दिखाई दी हैं। साथ ही, पीएम मोदी ने कर्नाटक विस चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह जनता को डबल इंजन सरकार का फायदे बताएं।

लंबा संवाद नहीं, बल्कि लोगों को बताएं सरकार के कार्य

राज्य में विस चुनाव से पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े। पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य की जनता के बीच जाकर हर छोटी बात समझानी होगी। लंबे संवाद की जरूरत नहीं है, सिर्फ लोगों को अपनी सरकार के कार्य गिनाने हैं। लोगों को यह बताना है कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार आएगी तो कैसे विकास में तेजी आएगी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करूंगा। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला। यह भाजपा में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

विरोधियों का मात्र एजेंडा सत्ता हथियाना

मोदी ने कहा कि भाजपा का एक मात्र लक्ष्य यह है राष्ट्र को विकसित करना है। जिन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं है, वहां वह कोशिश करते हैं कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना सफल न हो। कुछ लोग तो योजना से जुड़ते ही नहीं है और कुछ राज्य ऐसे हैं, जो योजना का नाम बदल देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और दूसरी पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। भाजपा आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के रोड मैप पर काम कर रहा है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना और हमारा एजेंडा है लेकिन भाजपा का यह एजेंडा नहीं है बल्कि उसका एजेंडा है 25 वर्षों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त बनाना और युवाओं के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना। आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक की विकास यात्रा को नेतृत्व देने के लिए भाजपा एक युवा टीम का निर्माण कर रही है।

विरोधी पार्टियों को न राष्ट्र और न कर्नाटक के भविष्य की चिंता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीति को सिर्फ सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना दिया। वह इसको हासिल करने के लिए शाम, दाम, दंड, भेद हर तरह का तरीका अपना रहे हैं। इन राजनीतिक दलों को देश के भविष्य की, आने वाले पीढ़ियों की और कनार्टक के भविष्य की कोई चिंता नहीं है।

भाजपा के आने से बढ़ जाती विकास की स्पीड और स्केल

चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा मुफ्त योजना देने पर प्रधानमंत्री ने कड़ा प्रहार करते हुए लोगों से कहा क मुफ्त की रेवड़ी की राजनीति की वजह से कई राज्य बेतहाशा खर्च अपनी दलगत भलाई के लिए कर रहे हैं। राज्य डूबते चले जा रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों का भी ये खा जा रहे हैं। देश ऐसे नहीं चलता। सरकार ऐसे नहीं चलती। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भाजपा को सेवा को मौका मिलता है तो विकास की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ जाती है।

Tags:    

Similar News