UN में मोदी छाए: इन मुद्दों से बढ़ाया भारत का मान, कोरोना से जंग में बताई ये भूमिका

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएन की आर्थिक और सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया।

Update: 2020-07-17 16:58 GMT

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएन की आर्थिक और सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की भारत को अस्थाई सदस्यता मिलने के बाद पीएम मोदी का यह पहला संबोधन है। इस दौरान पीएम ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ संयुक्‍त लड़ाई में भारत की भूमिका के बारे में जानकारी दी। वहीं भारत के मिशन 2030 को समय से पूरा करने की भी उम्मीद जताई।

संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए भारत की कोरोना से जंग में भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा, कोविड के खिलाफ लड़ाई में भारत की जमीनी स्तर की स्वास्थ्य प्रणाली दुनियाभर को संक्रमण से उबरने की सबसे बेहतर दर सुनिश्चित करने में मदद कर रही है।

भारत में शार्क कोविड इमरजेंसी फंड

उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई को हमने जन आंदोलन बनाया है। कोरोना के मामले में भारत का रिकवरी रेट सबसे बेहतर है। वहीं महामारी से निटपने आर्थिक पैकेज लाये गए और भारत ने शार्क कोविड फंड बनाया। इस फंड के जरिये सरकार ने गरीबों की मदद की। सरकार ने आत्‍मनिर्भर भारत अभियान चलाया। अर्थव्यवस्था को वापस ट्रैक पर लाने के लिए बहुत बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया गया।

ये भी पढ़ेंः पायलट खेमे के विधायकों के पीछे इसलिए पड़े हैं गहलोत, जानिए क्या होगा फायदा

भारत हर क्षेत्र में आगे:

पीएम मोदी ने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से दुनिया काफी बदल गयी है। अब भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत सरकार का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। भारत में कई योजनाएं चलाईं गयीं, इसके तहत सबको घर देने के लिए आवास योजना की शुरुआत हुई। सबको भोजन मिल सके, इसके लिए खाद्य सुरक्षा योजना लेकर आये।

Full View

40 करोड़ बैंक अकाउंट खोले, मिला डायरेक्ट लाभ:

भारत में पिछले 6 सालों में 40 करोड़ बैंक अकाउंट खोले गए। इसके तहत लोगों को सरकार ने डायरेक्ट लाभ दिया। 40 करोड़ लोगों के खातों में पैसा डालकर सीधा लाभ पहुंचाया गया। पीएम ने कहा कि हम एजेंडा 2030 पर तेजी से काम कर रहे हैं। विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए हम प्रकृति के बारे में भी सोच रहे हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News