PM मोदी 2019 से कितनी बार गए विदेश, कितना हुआ खर्च? जानें सब कुछ यहां

PM Modi Foreign Visit Expense: सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री के विदेशी दौरों पर खर्च के आंकड़े पेश किए।

Written By :  aman
Update: 2023-02-02 16:04 GMT

PM Narendra Modi (Social Media)

PM Modi Foreign Visit Expense: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की विदेश यात्राओं और उस पर होने वाले खर्च की अक्सर संसद या उससे बाहर चर्चा होती रही है। ये ऐसा मुद्दा है जिस पर विपक्षी पार्टियां सरकार से सवाल पूछती रही हैं। प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर सरकार ने आंकड़े पेश किए हैं। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन (V. Muraleedharan) ने गुरुवार (2 फ़रवरी) को बजट सत्र के दौरान राज्यसभा (Rajya Sabha) में एक सवाल के जवाब में इन यात्राओं का ब्यौरा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने सदन में कहा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 से अब तक 21 विदेश यात्राएं की हैं। इन यात्राओं पर 22.76 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए।' इसके अलावा मंत्री ने राष्ट्रपति के विदेशी दौरों का भी ब्यौरा दिया।

राष्ट्रपति से ज्यादा विदेश मंत्री की यात्रा पर खर्च

वी. मुरलीधरन ने कहा, 'राष्ट्रपति ने साल 2019 से विदेशों की 8 यात्राएं की हैं। इन यात्राओं पर 6.24 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई। केंद्र सरकार ने 2019 से राष्ट्रपति के दौरे के लिए 6 करोड़ 24 लाख 31 हजार 424 रुपए खर्च किए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर 22 करोड़ 76 लाख 76 हजार 934 रुपए और विदेश मंत्री के दौरे के लिए 20 करोड़ 87 लाख 01 हजार 475 रुपए की राशि खर्च की गई है। 

ये भी पढ़ें ...Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता लागू करने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं, बोले कानून मंत्री किरण रिजिजू

जानें किसने कितनी विदेश यात्राएं की?

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने संसद में बताया, साल 2019 से अब तक राष्ट्रपति ने 8 विदेश यात्राएं की हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 यात्राएं की। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने इस समयावधि में 86 विदेश यात्राएं की। केंद्र में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद साल 2019 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने 3 बार जापान, 2 बार अमेरिका और एक बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा की। इस दौरान राष्ट्रपति की सभी 8 यात्राएं रामनाथ कोविंद ने की थी। वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने पिछले साल सितंबर महीने में एकमात्र ब्रिटेन का दौरा किया था।

ये भी पढ़ें.. Budget Session 2023: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर संसद में हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

रिपोर्ट पर क्या बोले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता?

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा पर जाने वाले हैं। इस यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने बताया कि, 'हम इस तरह की मीडिया रिपोर्ट पर टिप्पणी नहीं कर सकते। हम उचित समय पर उच्चस्तरीय यात्राओं की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा, वर्तमान समय में मुझे किसी विशेष तारीख या यात्रा की जानकारी नहीं है। 

Tags:    

Similar News