तबाही झेल रहे ये 6 राज्य: PM मोदी ने जाना हाल, मुख्यमंत्रियों संग इस मुद्दे पर की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इस बैठक में बाढ़ के हालात और मॉनसून पर चर्चा हुई।

Update: 2020-08-10 14:31 GMT
PM Narendra Modi holds meeting With 6 States CM to review flood situation

नई दिल्ली: भारत में मौसम के कहर के कारण कई राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं। कई राज्यों में तेज बारिश से नदियों में आये उफान से गाँव डूब गए। ऐसे हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की और हालात की स्थिति जानी।

6 राज्यों के सीएम संग पीएम मोदी ने की बातचीत

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को बातचीत की। इस बैठक का अहम मुद्दा देशभर में बाढ़ के हालात और दक्षिण पश्चिम मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा करना था।

पीएम ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के हालातों का लिया जायजा

पीएम मोदी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्री शामिल रहे। 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत संबंधित मंत्रालयों और संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः CM येदियुरप्पा की जीत: दी कोरोना को मात, मिली अस्पताल से छुट्टी

ये राज्य बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित

गौरतबल है कि इन सभी राज्यों में बाढ़ से बुरा हाल है। सबसे ज्यादा स्थिति केरल, बिहार और असम की खराब है। बिहार में नदियों का जल स्तर खतरे के निशान पर आ गया है। वहीं कई जिलों में बाढ़-कटाव का संकट कायम है। कई गांवों के अहम पुल और बाँध बाढ़ में ढह गए।

ये भी पढ़ेंः अभी-अभी बड़ा हादसा: जल उठी इमारत, राजधानी में मच गयी चीख-पुकार

बिहार में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लाखों लोग

बिहार के करीब दस जिले बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। बाढ़ के चलते लोग बेघर होकर सड़कों पर आ गए हैं। वहीं अब लोगों का धैर्य भी खत्म होने लगा है। छपरा में बाढ़ से बेघर हुए लोगों का एकमात्र सहारा कम्युनिटी किचन भी चार दिन बाद बंद करने का महिलाओं ने जबरदस्त विरोध किया।

केरल में मौसम का कहर

केरल में भी मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। यहां इडुक्की में भूसख्लन से लेकर बारिश और बाढ़ की वजह से हजारों लोगों की जिंदगी पर खतरा आन पड़ा है। कई जिले बाढ़ग्रस्त हैं। यहां पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। गांव, शहर और कस्बे में बाढ़ का पानी घुसता जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिन राज्य के लिए मुसीबत से भरे रह सकते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News