Mann Ki Baat: बस कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित, सुने यहां...

पीएम मोदी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं और देश की जनता को उसे बताते हैं। इस रेडियो कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, डीडी और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्प पर सुना जा सकेगा

Update: 2020-09-27 05:17 GMT
इस रेडियो कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, डीडी और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्प पर सुना जा सकेगा।

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को कुछ देर में अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश की जनता को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण 11 बजे है। पीएम मोदी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं और देश की जनता को उसे बताते हैं। इस रेडियो कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, डीडी और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्प पर सुना जा सकेगा।

आकाशवाणी पर अलग-अलग भाषाओं में

मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी पर अलग-अलग भाषाओं में प्रसारित होगा। हिंदी प्रसारण के ठीक बाद अन्य भाषाओं में इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने 30 अगस्त को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया था

पिछले महीने मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने लोकल के लिए वोकल बनने की अपील की थी। खासकर खिलौना निर्माण में भारतीय लोगों को आगे आने की अपील की थी। पीएम ने कहा था, हमारे देश में लोकल खिलौनों की बहुत समृद्ध परंपरा रही है। कई प्रतिभाशाली और कुशल कारीगर हैं, जो अच्छे खिलौने बनाने में महारत रखते हैं। भारत के कुछ क्षेत्र टॉय क्लस्टर यानी खिलौनों के केंद्र के रूप में भी विकसित हो रहे हैं।

यह पढ़ें....अटल के हनुमान जसवंत सिंह: ऐसे हैं दोस्ती के किस्से, निधन पर मोदी भी दुखी



भारत का हिस्सा उसमें बहुत कम

पीएम ने कहा, ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ से भी अधिक की है। 7 लाख करोड़ रुपयों का इतना बड़ा कारोबार, लेकिन भारत का हिस्सा उसमें बहुत कम है। जिस राष्ट्र के पास इतने विरासत हो, परंपरा हो, क्या खिलौनों के बाजार में उसकी हिस्सेदारी इतनी कम होनी चाहिए।

यह पढ़ें....मैथेमैटिक्स गुरु RK Srivastava ने जीता सबका दिल, पढ़ाने का तरीका इतना नायाब

मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने किसानों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऋगवेद में मंत्र है- अन्नानां पतये नमः, क्षेत्राणाम पतये नमः अर्थात अन्नदाता को नमन है। किसान को नमन है। किसानों ने कोरोना जैसे कठिन समय में अपनी ताकत को साबित किया है। हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा हुई है।

Tags:    

Similar News