PM मोदी ने राम मंदिर पर डाक टिकट जारी किया, मुद्रण में अयोध्या की माटी शामिल, बोले-विश्व सभ्यताओं पर श्रीराम का रहा गहरा प्रभाव

PM Modi: पीएम मोदी ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक भी जारी की है। राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट की डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर और उसके आसपास की मूर्तियां शामिल हैं।

Report :  Viren Singh
Update:2024-01-18 13:30 IST

PM Modi (सोशल मीडिया) 

PM Modi: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां देश भर में जोरों शोरों से जारी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या सहित पूरे देश में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी की है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक भी जारी की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की तमाम सभ्यताओं पर प्रभु श्री राम जी का गहरा प्रभाव रहा है।

पोस्टल स्टॅम्प विचारों, इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों की देता जानकारी 

प्रधानमंत्री ने कहा "आज, मुझे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान द्वारा आयोजित एक और कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर 6 स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों का एक एल्बम जारी किया गया है। मैं देश के लोगों और दुनिया भर के सभी राम भक्तों को बधाई देना चाहता हूं। पोस्टल स्टॅम्प के कार्य से सभी लोग भली भांति परिचित हैं, लेकिन यह एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पोस्टल स्टॅम्प विचारों, इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम भी करते हैं।


डिजाइन के घटकों में ये चीजें शामिल

जारी हुई श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट की डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर और उसके आसपास की मूर्तियां शामिल हैं। स्मारक टिकट पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने बताया कि छह टिकटें राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी पर हैं। इसके अलावा प्रभु श्रीराम की टिकटों की पुस्तक में भगवान राम की अंतरराष्ट्रीय अपील को प्रदर्शित करने का एक प्रयास है। इस 48 पेज की पुस्तक में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए टिकटों को शामिल किया गया है।

मुद्रण में अयोध्या माटी का उपयोग 

इतना ही नहीं, श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट के मुद्रण में अयोध्या की माटी का उपयोग किया गया है। मोदी ने कहा कि जब डाक से कोई सामान किसी दूसरे व्यक्ति के पास भेजता है तो वह सामान नहीं बल्कि डाक टिकटों के माध्यम से इतिहास के एक अंश को भी भेजता है। यह टिकट कोई कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि बड़े-बड़े ग्रन्थ का और बड़ी सोच का मिनिएचर फॉर्म होता है। आज जो डाक स्मारक टिकट जारी हुए हैं, उनसे युवा का पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

मोदी ने बताई, डाक टिकट की खासियत 

मोदी ने कहा कि इन टिकटों में राम मंदिर का भव्य चित्र है। कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिये राम भक्ति की भावना है और लोकप्रिय चौपाई मंगल भवन, अमंगल हारी के माध्यम से राष्ट्र के मंगल की कामना है। इसमें सूर्यवंशी श्री राम की छवि है, जो भारत में नए प्रकाश का संदेश भी देता है। इसमें पूर्ण नदी सरयू का चित्र भी है, जो देश को सदैव गातिमान रहने का प्रेरणा प्रदान करता है। इन डाक टिकटों पर मंदिर के आंतरिक वस्तु के संदेह को बड़ी बारीकी से मुद्रण किया गया है। मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया है कि डाक स्मारक टिकटों में जो हमारी पंच तत्वों की फिलॉसफी है, उसका एक मिनिएचर रूप श्रीराम के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रभु राम, माता सीता और रामायण धर्म, जाति, सीमाओं से परे हर एक व्यक्ति से जुड़ी है। मुश्किल कांड में रामायण पूरी मानवता को खुद से जोड़ती है। यही कारण है, रामायण पूरे विश्व में आकर्षण का महेशा केंद्र रही है। दुनिया के विभिन्न देशों और संस्कृतियों में रामायण को लेकर उत्साह रहा है। आज इन पुस्तकों को लोकार्पण हुआ है, वह इन भावना का प्रतिबिंब हैं।

राम और रामायण का रहा विश्व की सभ्यताओं पर गहरा प्रभाव 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं का यह देखना रुचिकर होगा, कैसे दुनिया के विभिन्न देश प्रभु राम पर पोस्टल स्टंप जारी करते रहे हैं। राम पूरी दुनिया के आर्दश रहे हैं। राम का और रामायण का विश्व की तमाम सभ्यताओं का गहरा प्रभाव रहा है। विश्व के कई देशों में प्रभु राम के चरित्र की सराहना की है। यह एल्बम ये सारी जानकारियों की एक संक्षिप्त जानकारी देगा।

Tags:    

Similar News