सबसे खतरनाक सांप ने दिया 33 बच्चों को जन्म, देखने के लिए लोगों में मची होड़

तमिलनाडु के कोयंबटूर के चिड़ियाघर में सांप रसेल्स वाइपर ने 33 बच्चों को जन्म दिया। इसे सांपों की सबसे जहरीले प्रजाति मानी जाती है। रसेल्स वाइपर दूसरे सापों से  अलग है। ये एक बार में 40 से 60 बच्चों को जन्म दे सकता है।

Update: 2020-08-11 04:12 GMT
कोयंबटूर में सांप रसेल्स वाइपर ने 33 बच्चों को जन्म दिया

कोयंबटूर : तमिलनाडु के कोयंबटूर के चिड़ियाघर में सांप रसेल्स वाइपर ने 33 बच्चों को जन्म दिया। इसे सांपों की सबसे जहरीले प्रजाति मानी जाती है। रसेल्स वाइपर दूसरे सापों से अलग है। ये एक बार में 40 से 60 बच्चों को जन्म दे सकता है।

यह पढ़ें...गहलोत सरकार पर मंडरा रहा सियासी संकट टला, पायलट की हुई घर वापसी

सांप रसेल्स वाइपर ने 33 बच्चों को जन्म दिया

 

वन विभाग को सौंप दिया जाएगा

चिड़ियाघर के निदेशक सेंथिल नाथन ने बताया, ''हाल ही में हमारे चिड़ियाघर में, रसेल्स वाइपर सांप में से एक ने 33 सांपों को जन्म दिया। उनका कहना है कि कुछ साल पहले, एक और सांप ने साठ बच्चों को जन्म दिया था। उनका कहना है कि रसेल वाइपर ने जिन 33 बच्चों को जन्म दिया है, वो सभी स्वस्थ्य हैं, लेकिन हम इन सभी बच्चों को चिड़ियाघर में नहीं रखेंगे।

उन्होंने कहा कि हम इन सभी बच्चों को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को सौंप देंगे, लेकिन ये सभी सांप जंगल में जिंदा नहीं रह पाएंगे क्योंकि इनका शिकार करने वाले जंगल में कई अन्य जीव भी हैं। भारत में पाए जाने वाले सबसे विषैले सांपों की प्रजातियों में से एक है रसेल्स वाइपर, इसके काटने से बचना मुश्किल होता है। चिड़ियाघर के निदेशक का कहना है कि इन्हें संभालना मुश्किल है।

यह पढ़ें...अगले 5 दिन तक भयंकर बारिश: इन राज्यों में अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

कोयंबटूर में सांप रसेल्स वाइपर ने 33 बच्चों को जन्म दिया

 

 

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों की मानें तो यह सांप काफी तेजी से हमला करने में सक्षम होता है। यह सांप 5.5 फीट तक लंबा हो सकता है। औसतन इस सांप की लंबाई तकरीबन चार फीट तक होती है। इसका सिर चपटा, त्रिकोणी होता है

बता दें इसे पहले जून माह में इस रसेल वाइपर को एक स्थानीय सांप पकड़ने वाले ने पकड़ा था।

इस सांप को कोयंबटूर से के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक घर से पकड़ा गया था। यहां एक व्यक्ति के घर में यह सांप देखा गया था। जब उसने अपने बाथरूम में इस सांप को देखा तो वह काफी डर गए। जिके बाद उन्होंने मदद के लिए एक सांप पकड़ने वाले को बुलाया, जिसने इस सांप की पहचान रसेल वाइपर के तौर पर की। यह सांप सबसे जहरीले सांपों में से एक होता है

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News