दिल्ली में लोगों की बढ़ी मुसीबत: जानलेवा हुआ प्रदूषण, ठंड ने तोड़ा रिकाॅर्ड

दिल्ली के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र में वायु प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्क्ते हो रही है।

Update: 2020-11-24 06:23 GMT
दिल्ली में लोगों की बढ़ी मुसीबत: जानलेवा हुआ प्रदूषण, ठंड ने तोड़ा रिकाॅर्डphotos (social media)

नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है। इस दिल्ली के लोगों के लिए सांस लेना दूभर होता जा रहा है। आपको बता दें कि इस बार दिल्ली में ठंड काफी तेजी से हो रही है। इस बार राजधानी में बारिश होने से ठंड में काफी तेजी दिखाई दे रही है। इसी के साथ दिल्ली के कई इलाको में आज से काफी धुंध सी छाई हुई है।

दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। इस बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत देखने को मिल रही है। इसी के साथ इस प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में काफी जलन हो रही है। प्रदूषण का ऐसा आलम देखने को मिल रहा है कि यहां पर स्थानों की विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

दिल्ली के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र में वायु प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्क्ते हो रही है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र की वायु गुणवत्ता 400 तक पहुंच गयी है। यह क्षेत्र प्रदूषण की बहुत खराब श्रेणी में आता है।

एक्यूआई की श्रेणी

आपको बता दें कि 0 से लेकर 50 के बीच यह एक्यूआई अच्छा माना जाता है। 51 से 100 के बीच एक्यूआई संतोषजनक माना जाता है। 101 से 200 के बीच मध्य माना जाता है। 201 से 300 तक के बीच यह एक्यूआई खराब माना जाता है। 301 से लेकर 400 के बीच बहुत खराब एक्यूआई माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Cyclone Nivar: 120 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, बस-ट्रेन सेवाएं निलंबित

दिल्ली में बढ़ती ठंड

दिल्ली में काफी ठंड बढ़ रही है। आपको बता दें कि सुबह शाम की ठंड में लोगों को कापने पर मजबूर कर दे रही है। आपको बता दें कि आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजधानी में आज बादल और धुंध छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें: फिर लगने जा रहा लाॅकडाउन? तैयारियां हुईं तेज, जान लें सभी नियम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News