Portblair Name Change : अंडमान निकोबार की राजधानी का नाम बदला, अब हुआ श्री विजय पुरम

Portblair Name Change : पोर्ट ब्लेयर का नाम ब्रिटिश औपनिवेशिक नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने अंडमान द्वीप समूह और चागोस द्वीपसमूह का सर्वेक्षण किया था।

Update:2024-09-13 17:54 IST

Portblair Name Change : केंद्र सरकार ने अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजय पुरम कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह निर्णय देश को औपनिवेशिक छाप या गुलामी के प्रतीकों से मुक्त करने की भावना से लिया गया है। संप्रग सरकार ने शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर "श्री विजय पुरम" कर दिया।

आपको बता दें कि पोर्ट ब्लेयर का नाम ब्रिटिश औपनिवेशिक नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने अंडमान द्वीप समूह और चागोस द्वीपसमूह का सर्वेक्षण किया था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1788 में अंडमान सागर का सर्वेक्षण करने के लिए ब्लेयर को नियुक्त किया था। वह 1789 में इन द्वीपों पर पहुंचे।

पोर्ट ब्लेयर भारत के केन्द्रशासित प्रदेश अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी है। यह ऐतिहासिक नगर दक्षिण अण्डमान द्वीप पर स्थित है और प्रशासनिक दृष्टि से दक्षिण अण्डमान ज़िले में आता है। यहां बंगाली सबसे ज्यादा बोली जाती है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री श्री@narendramodi जी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है।

‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है। इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है। गृह मंत्री ने आगे कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का भारत के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में अद्वितीय स्थान है।

पोर्ट ब्लेयर अब विजयपुरम में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल हैं सेलुलर जेल, कॉर्बिन्स कोव बीच, नॉर्थ बे आइलैंड, रॉस आइलैंड जिसका नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइलैंड कर दिया गया है, चिडियाटापू, वंडूर , समुद्रिका नौसेना समुद्री संग्रहालय और अन्य संग्रहालय जो शहर की सीमा के भीतर मौजूद हैं।

Tags:    

Similar News