एक बार फिर बहुत बुरे फंसीं प्रज्ञा ठाकुर! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं। एक बार फिर वह विवादों में, लेकिन इस बार दूसरी वजह से विवादों में फंस गई हैं। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Update: 2019-12-23 05:22 GMT

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहती हैं। एक बार फिर वह विवादों में, लेकिन इस बार दूसरी वजह से विवादों में फंस गई हैं। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स प्रज्ञा ठाकुर को खरी खोंटी सुना रहा है।

वीडियो में शक्स यह कहते हुए दिख रहा है कि आपको शर्म आनी चाहिए, क्योंकि आपकी वजह से इतने लोगों को दिक्कत हो रही है। यह पूरा वीडियो एक फ्लाइट के अंदर का है। वीडियो में दिख रहा शख्स काफी गुस्से में है और प्रज्ञा ठाकुर से बहस कर रहा है।

यह भी पढ़ें...Jharkhand Result: झारखंड में किसी पार्टी को बहुमत नहीं! ये बनेंगे किंगमेकर

शख्स कह रहा है कि आपकी वजह से फ्लाइट लेट हो रही है। बहस कर रहा शख्स प्रज्ञा ठाकुर से कह रहा है कि आप एक जन प्रतिनिधि हैं..आपको फर्स्ट क्लास से सफर नहीं कर सकतीं। प्रज्ञा उससे कहती हैं कि मैं फर्स्ट क्लास में सफर कर सकती हूं।

प्रज्ञा ठाकुर की बातें सुनने के बाद वह और भड़क जाता है और कहता है कि आपको थोड़ी सी नैतिकता दिखानी चाहिए। आपको देखना चाहिए कि आपकी वजह से किसी एक को भी दिक्कत न हो। आप नेता हैं। आपको शर्म आनी चाहिए कि आपके कारण 50 लोगों को दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें...पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी, अब ऐसी पड़ेगी ठंड कि जम जाएगा खून

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार शाम को दिल्ली से भोपाल आ रहीं थीं, लेकिन इस दौरान उनका क्रू के साथ सीट को लेकर विवाद हो गया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर का आरोप है कि जो सीट उन्हें अलॉट हुई थी आखिर वक्त पर उसमें बदलाव कर दिया गया।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इसकी शिकायत स्पाइसजेट से की है। इसके बाद स्पाइसजेट ने सफाई देते हुए बयान जारी कर कहा कि विमान में, पहली पंक्ति आपातकालीन पंक्ति सीट है और व्हीलचेयर वाले यात्रियों को आवंटित नहीं की जाती है।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी दिल्ली से भीषण अग्निकांड की खबर, 9 लोग जिंदा जले

क्योंकि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपनी व्हीलचेयर के साथ आई थीं और एयरलाइन के माध्यम से बुकिंग नहीं की थी। स्पाइसजेट ने लिखा कि फ्लाइट स्टाफ को इस तथ्य के बारे में पता नहीं था कि वह व्हीलचेयर यात्री हैं। क्रू ने सांसद प्रज्ञा को सुरक्षा कारणों से 2 ए/बी (गैर आपातकालीन पंक्ति) में सीट बदलने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।

Tags:    

Similar News