प्रमोद सावंत बने गोवा के नए CM, दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

प्रमोद सावंत भाजपा के नेता और उत्तरी गोवा स्थित सैनक्वलिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह पेशे से एक आर्युवेद चिकित्सक हैं। माना जाता है कि वह पर्रिकर के करीबी थे। उन्होंने ही फरवरी में पर्रिकर को एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद स्वास्थ्य के बारे मे जनता को बताया था।

Update: 2019-03-18 14:27 GMT

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार के बाद गोवा में नए मुख्यमंत्री के लिए भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग शुरू हो गयी है। मनोहर पर्रिकर के निधन के पश्चात गोवा के मुख्यमंत्री का पदभार भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने संभाला है। उनके साथ सुदीन धावलीकर और विजय सरदेसाई ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रात 1 बजकर 11 मिनट पर तीनों लोगों ने शपथ ग्रहण किया।

विजय सरदेसाई गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख हैं और सुदीन धावलीकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक हैं। इन दोनों पार्टियों के सहयोग से ही गोवा में मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चल रही थी। हालांकि कांग्रेस ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

यह भी पढ़ें....मनोहर पर्रिकर के निधन पर राष्ट्रपति, अमित शाह और राहुल समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रमोद सावंत भाजपा के नेता और उत्तरी गोवा स्थित सैनक्वलिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह पेशे से एक आर्युवेद चिकित्सक हैं। माना जाता है कि वह पर्रिकर के करीबी थे। उन्होंने ही फरवरी में पर्रिकर को एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद स्वास्थ्य के बारे मे जनता को बताया था।

यह भी पढ़ें....कैंसर भी न हिला पाया मनोहर पर्रिकर का जोश, ये रहा सबूत

गोवा के मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर का रविवार को निधन हो गया। 63 वर्षीय पर्रिकर लंबे समय से आग्नाश्य कैंसर से गंभीर तौर पर पीड़ित थे। वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ पणजी में अंतिम संस्कार हुआ। उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जवानों ने उन्हें सलामी भी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।पर्रिकर की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में आम लोग उमड़े हैं।गोवा में सात दिन का राजकीय शोक की मनाया जाएगा।मनोहर पर्रिकर निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

 

Tags:    

Similar News