Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान योजना को लेकर राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान, बुजुर्गों को सबसे ज्यादा फायदा

Ayushman Bharat Yojana: संसद में अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि अब 70 साल से ज्यादा के सभी बजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-27 08:37 GMT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Pic: Social Media)

Ayushman Bharat Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 27 जून 2024 को संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। केंद्र में तीसरी बार भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन के बाद उनका पहला भाषण था। इस अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों का उल्लेख कर रही हैं। इसमें अर्थव्यवस्था, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों शामिल हैं। संसद में अभिभाषण में राष्ट्रपति ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि देश में अब 70 वर्ष से अधिक के सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान भारत के तहत ही होगा। 

राष्टपति ने किया एलान

आज अपने भाषण के दौरान संसद भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, "नई एनडीए सरकार में हम 70 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान का फायदा दे रहे हैं। यही नहीं किसानों के प्रति भी सरकार ने लगातार कार्य किए हैं। किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए। इससे हमने किसानों को ज्यादा आत्मनिर्भर किया है। घोषणापत्र जारी करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल या इससे ज्यादा के बुजुर्गों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, 'बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि बीमारी का इलाज कैसे कराएंगे। यह चिंता मध्यमवर्गीय के लिए और भी ज्यादा गंभीर होती है। भाजपा ने अब संकल्प ले लिया है कि 70 साल से ज्यादा आयु के हर एक व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा।' 

मिलता है 5 लाख का कवर

बता दें कि चुनाव के दौरान जारी किए गए घोषणापत्र में भाजपा ने आयुष्मान भारत योजना के विस्तार का वादा किया था। इसके जरिए देश के बुजुर्गों को स्वास्थ लाभ देने की कोशिश है। साथ ही उन्हें मुफ्त और अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएगी। इस योजना की 2019 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्तीय वर्ष 2019 के बजट के दौरान की थी। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है, जिसके तहत फिलहाल 5 लाख रुपये का कवर मिलता है। इसका उपयोग केवल इलाज कराने में किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News