PM-राष्ट्रपति का धांसू विमान: आज मिलने वाला है दूसरा बोइंग 777, फौलादी होगी सुरक्षा

शनिवार को भारत को दूसरा वीआईपी एयरक्राफ्ट बोइंग 777 मिलने वाला है। इन विमानों के लिए भारत ने 2018 में बोईंग कंपनी से डील की थी। ये विमान कई तरह की खूबियों से लैस है।

Update: 2020-10-24 05:57 GMT
PM-राष्ट्रपति का धांसू विमान: आज मिलने वाला है दूसरा बोइंग 777, फौलादी होगी सुरक्षा

नई दिल्ली: आज यानी शनिवार को भारत को दूसरा वीआईपी एयरक्राफ्ट बोइंग 777 (Boeing 777 Aircraft) मिलने वाला है। इस विमान से ही भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अब देश-विदेश की यात्रा करेंगे। आज अमेरिका से दूसरा वीवीआईपी बोइंग 777 विमान भारत आने वाला है। बता दें कि इन विमानों के लिए भारत ने 2018 में बोईंग कंपनी से डील की थी। ये विमान कई तरह की खूबियों से लैस है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इस पर किसी भी मिसाइल का असर नहीं होगा।

अमेरिका में किया गया है विमानों को कस्टमाइज

बता दें कि विमानों को कस्टमाइज करने का काम अमेरिका में किया गया है। सुरक्षा जरूरतों के हिसाब से इसमें बदलाव किया गया है। भारत को मिलने वाले इस विमान का नाम Air India One रखा गया है। इस विमान की एक और खास बात ये है कि ये बिना रीफ्यूल के 17 घंटे तक उड़ने की क्षमता रखता है। ‘एयर इंडिया वन’ अग्रिम और सुरक्षित संचार प्रणाली से लैस है जो हवा में भी ऑडियो और वीडियो संचार फ़ंक्शन का लाभ (बिना हैक हैक या टैप किए) उठाने की अनुमति देता है।

यह भी पढ़ें: बिकरू कांड: विकास दुबे गैंग का ये बना नया सरगना, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश

एक अक्टूबर को आया था पहला बी777 विमान

बता दें कि इससे पहले एक अक्टूबर को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम के लिए नए डिजाइन किया पहला बी777 विमान एक अक्टूबर को भारत आया था। ये विमान कस्टमाइज और हाई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस हैं। बेहद सुरक्षा के लिहाज से जहाज के अगले हिस्से में एक जैमर लगा है जो दुश्मन के रडार सिग्नल को रोकता है। इस विमान में हवा में ही ईंधन भरने की की व्यवस्था है। यह विमान एक समय में भारत और अमेरिका के बीच उड़ान भरने में सक्षम होगा।

यह भी पढ़ें: स्टाइलिश ट्रिमिंग से बदलेगा कोरोना में आपका लुक, एक क्लिक से जानें ये सारे टिप्स

विमान में क्या है खास

हवा में ही ईंधन भरने की की व्यवस्था।

एक बार में अमेरिका से भारत तक उड़ान भर सकता है।

दोनों विमानों की कीमत 8458 करोड़ रुपये है।

एक बार में 6,800 मील की दूरी तय कर सकता है विमान।

स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स से लैस।

आधुनिक इंफ्रारेड सिग्नल से चलने वाली मिसाइल को कन्फ्यूज करने की क्षमता।

यह भी पढ़ें: भूकंप से कांपे दो देश: मेघालय से बांग्लादेश तक महसूस हुए झटके, दहशत में लोग

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News