तो ये हीरोईन लेगी प्रियंका गांधी के जगह, ये जान कर आप भी यही कहेंगे..

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही कांग्रेस ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को बवाना क्षेत्र में एक बड़ी सभा आयोजित की गई। इसमें पार्टी के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पार्टी के अन्य नेता पहुंचे थे।

Update: 2019-12-02 05:27 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही कांग्रेस ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को बवाना क्षेत्र में एक बड़ी सभा आयोजित की गई। इसमें पार्टी के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पार्टी के अन्य नेता पहुंचे थे। जब सुभाष चोपड़ा मंच पर खड़े होकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रहे थे, तब कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार पार्टी के जयकारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने भी जोश भरे अंदाज में नारे लगाना शुरू कर दिया। ये सब तो ठीक था लेकिन गलती ये हुई कि कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के जयकारे की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे लगा रहे थे।

 

यह पढ़ें....पूर्व केंद्रीय मंत्री और पत्रकार अरुण शौरी की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

 

कार्यकर्ता कभी-कभी ऐसी गलती करते हैं जिससे पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। रविवार को कांग्रेस की एक रैली के दौरान पार्टी का एक कार्यकर्ता जयकारे लगा रहा था। इस दौरान उसने सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी का भी जयकारा लगाना था, लेकिन गलती से वह ‘प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगा। इससे मंच पर उपस्थित पार्टी नेता असहज हो गए। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और प्रियंका गांधी के नाम से जयकारे लगाए।

Delhi: Slogan of "Sonia Gandhi zindabad! Congress party zindabad! Rahul Gandhi zindabad! Priyanka Chopra zindabad!" (instead of Priyanka Gandhi Vadra) mistakenly raised by Congress' Surender Kr at a public rally. Delhi Congress chief Subhash Chopra was also present.(01.12)

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को ‘जनाक्रोश रैली’ करने वाले हैं। इस रैली में कांग्रेस बीजेपी की आर्थिक नीतियों पर कड़े प्रहार करेगी। विधानसभा चुनाव के बीच यह रैली पार्टी में दम भरने के लिए महत्त्वपूर्ण होने वाली है।

यह पढ़ें....यूपी समेत इन राज्यों के मौसम का जानें हाल, कहीं हुई बर्फबारी तो कहीं खिली धूप

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लोगों की रिकॉर्ड भीड़ इकट्ठी करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सभाएं कर अभी से माहौल बनाया जा रहा है। 3 दिसंबर को भी पार्टी कच्ची कॉलोनियों के मुद्दे पर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निवास पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी के अनुसार कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने के मामले में कई छुपे नियम बनाए गए हैं। इन नियमों के कारण कच्ची कॉलोनियों के लाखों लोगों को उनके मकानों का हक नहीं मिल पाएगा।

Tags:    

Similar News