Priyanka Gandhi in Jabalpur: MP में चुनाव प्रचार का शंखनाद , प्रियंका गांधी बोलीं सरकार बनी तो लागू होगी 'पुरानी पेंशन'

Priyanka Gandhi in Jabalpur: कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी का जो पूरा कार्यक्रम तैयार किया है, उसमें हिंदुत्व का जबरदस्त इनपुट है। कांग्रेस महासचिव सबसे पहले 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा की पूजा किया।

Update: 2023-06-12 06:06 GMT
Priyanka Gandhi in Jabalpur (photo: social media )

Priyanka Gandhi in Jabalpur: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश की संस्कारधानी धरती जबलपुर पहुंची। साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान का आज शंखनाद हुआ। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी का जो पूरा कार्यक्रम तैयार किया है, उसमें हिंदुत्व का जबरदस्त इनपुट है। कांग्रेस महासचिव सबसे पहले 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा की पूजा की। भंवरताल गार्डन पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। भीषण गर्मी के बीच करीब 1 लाख से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया।

कांग्रेस महासचिव ने मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया। प्रियंका गॉंधी ने पहली ही चुनावी रैली में जनता से दो बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनीं तो हम पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। वहीं, भाजपा में निशाना साधते हुए कहा कि इनके दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं। ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे।

वहीं, प्रियंका बोली कि हमें अफ़सोस हैं कि हमारी पार्टी में भी कुछ ऐसे नेता थे जो विचारधारा बदल कर चले गए, अपने सिद्धांतों से समझौता कर लिया। राजनीति में भी धर्म जैसी आस्था होनी चाहिए। नेताओं के दिलों में भी जनता और देश के प्रति ऐसी ही आस्था होनी चाहिए। जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, उनके दिल में भी देश के प्रति यही आस्था थी।

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी धरती

जबलपुर की धरती ने कई क्रांतिदूत दिए, इसे 'संस्कारधानी' कहा जाता है। मध्य प्रदेश में ऐसी महिलाएं हुईं जो सत्य के लिए लड़ीं और क्रांतिकारी हुईं। इस धरती को गौरवान्वित किया। यह रानी दुर्गावती जी, रानी अहिल्याबाई जी और रानी अवंतीबाई जी की धरती है। इस धरती ने देशभर में आदिवासी संस्कृति का झंडा बुलंद किया। मध्यप्रदेश भारत की दिल और जान है।

कांग्रेस ने किए वादे

प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता से वादे किए। उन्होंने कहा कि 'मध्य प्रदेश में सरकार बनी तो एमपी में पुरानी पेंशन लागू करेंगे'। इतना ही नहीं किसानों का कर्ज माफ करने का भी वादा किया। प्रियंका ने निशाना साधते हुए कहा कि एमपी में किसानों को मुआवजा बांटने में 4000 करोड़ का घोटाला हुआ। बीते 220 महीने में 225 घोटाले हुए हैं। 18 सालों से एमपी के साथ गलत हो रहा है।

कांग्रेस की रैली के आकर्षण बने हनुमान

कर्नाटक में जिस बजरंगबली को बीजेपी में कांग्रेस के खिलाफ सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की थी, वो अब मध्य प्रदेश में भी नजर आने लगी है। फर्क बस इतना है कि इसबार कांग्रेस ने ये दांव चला है। सोमवार को आयोजित कांग्रेस की महारैली को लेकर पूरे जबलपुर के चौक-चौराहों पर हनुमान जी की 30-30 फीट की गदा प्रतीक के तौर पर लगाई गई है। इतना ही नहीं एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने तो हनुमानजी का कॉस्ट्यूम ही पहन लिया है।

बता दें कि कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने के कांग्रेस के ऐलान को बीजेपी ने हनुमानजी के अपमान का मुद्दा बता दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से लेकर तमाम छोटे-बड़े नेता अपनी सभाओं में कांग्रेस पर इसे लेकर प्रहार करते थे। कांग्रेस को तब बैकफुट पर आना पड़ा था। लेकिन जब नतीजे आए तो पता चला कि बजरंगबली ने अपनी गदा बीजेपी पर ही चला दी, जिसके बाद से कांग्रेस के हौंसले बुलंद हैं। जबलपुर में जगह-जगह लगाई गई हनुमानजी की गद्दा की तस्वीरों को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News