Bihar: अपनी मां और बीवी का सर्टिफिकेट दिखाएं, जानिए ऐसा क्यों बोलीं राबड़ी देवी?

Bihar Politics: बजट को लेकर ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर तंज कसा था। अब राबड़ी देवी ने पलटवार करते हुए कहा है कि उनकी मां और बीवी कितना पढ़ी हैं। वो अपनी मां और पत्नी का सर्टीफिकेट दिखाएं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-25 09:02 GMT

ललन सिंह के बजट वाले बयान पर राबड़ी देवी का पलटवार 

Bihar Politics: बीते कुछ दिनों से बिहार का राजनीति माहौल काफी गर्म है। सियासी गलियारों में बयानबाजी का दौर जारी है। केंद्रीय आम बजट पेश होने के बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर कहा था कि वह बजट क्या समझेंगी। वह तो साइन भी इतना लंबा करती हैं। अब, इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पलटवार किया है। उन्होंने ललन सिंह को आड़े-हाथों लेते हुए कहा कि ललन सिंह ये बताएं कि उनकी मां, बीवी कितना पढ़ी-लिखी हैं।

राबड़ी देवी की प्रतिक्रिया

राबड़ी देवी ने कहा कि ललन सिंह ने कहा कि मैं बजट नहीं समझती हूं। वो महिला का अपमान करते हैं। वह दूसरी महिलाओं पर ऐसा बयान देते हैं, लेकिन ललन सिंह बताएं कि उनकी मां और बीवी कितना पढ़ी हैं। वो अपनी मां और पत्नी का सर्टीफिकेट दिखाएं। राबड़ी देवी ने आगे कहा कि ललन सिंह और मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। वे लोग इस तरीके से बार-बार महिलाओं का अपमान न करें।

ललन सिंह का बयान?

दरअसल, केंद्रीय बजट पेश होने के एक दिन बाद 24 जुलाई को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "अब राबड़ी देवी भी बजट पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। कभी उनका दस्तखत देखे हैं। कितना लंबा साइन करती हैं। बजट जैसी चीज उन्हें कहां से समझ आएगी।" बता दें, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई, जब राबड़ी देवी ने बजट में बिहार को मिले पैकेज को झुनझुना बताया। इसके बाद ललन सिंह ने कहा कि बिहार के लिए बजट में जो पैकेज मिले हैं, उसमें योजनाओं की भरमार है। इससे बिहार का विकास दर दोगुना होगा। उन्होंने कहा कि बजट में बिहार के हर क्षेत्र के लिए पैकेज है। अगर सारी योजनाएं लागू हो जाती हैं, तो हर क्षेत्र का विकास होगा।

Tags:    

Similar News