राफेल को दी राजनाथ ने रफ्तार, दुश्मन रावणों से होगी देश की रक्षा

राजनाथ सिंह पेरिस के मेरीग्नेक एयरबेस पर पहुंच चुके हैं। वे फ्रांस की एयरफोर्स की विमान से पेरिस पहुंचे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस से पहला राफेल विमान ले लिया है। दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा के बाद अब राजनाथ सिंह राफेल में उड़ान भरी

Update: 2023-07-24 09:23 GMT

राजनाथ सिंह पेरिस के मेरीग्नेक एयरबेस पर पहुंचे। वे फ्रांस की एयरफोर्स की विमान से पेरिस पहुंचे । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस से पहला राफेल विमान ले लिया है। दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा के बाद अब राजनाथ सिंह ने राफेल में उड़ान भरी। राफेल की हैंडओवर सेरेमनी में राजनाथ सिंह ने कहा- कि दशहरा है और 87वां वायुसेना दिवस भी है। कई मायनों में दिन देश के लिए अहम है। इससे भारत-फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते मजबूत हो रहे हैं।

फ्रांस के साथ 2016 में भारत ने राफेल सौदा किया था। जिसके तहत इस एयरबेस के पास देश के लिए 36 राफेल विमान बनाए जा रहे है। जो 2022 तक मिल जाएंगे। इस लड़ाकू विमान के एयरफोर्स में शामिल होने से पाकिस्तान से सुरक्षा में दस गुना ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे।

Tags:    

Similar News