Survey : '2024 चुनाव में INDIA गठबंधन PM मोदी को हरा देगी', राहुल गांधी के दावे पर सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

Survey: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को हराने वाले दावे पर सी वोटर ने सर्वे किया। जिसमें चौंकाने वाले जवाब मिले।

Update: 2023-09-02 14:41 GMT
C Voter Survey Rahul Gandhi Statement (Social Media)

C Voter Survey Rahul Gandhi Statement: देश की व्यापारिक राजधानी मुंबई में विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की तीसरी बैठक संपन्न हुई। इस मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया वो (INDIA) मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हरा देंगे। इसके पीछे राहुल गांधी का तर्क था कि, 'INDIA' में शामिल दल 60 प्रतिशत जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कांग्रेस के वायनाड सांसद राहुल गांधी के इस बयान पर ABP न्यूज के लिए C-वोटर ने सर्वे किया। सी-वोटर ने लोगों से पूछा कि, 'राहुल गांधी ने कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में उनका Alliance मोदी को हरा देगी। क्या राहुल के दावे पर आप भरोसा करते हैं?

सर्वे में राहुल गांधी के दावे ख़ारिज

इस सवाल का सर्वे में शामिल लोगों ने ऐसा जवाब दिया कि, INDIA में शामिल पार्टियों के माथे पर बल पड़ जाएंगे। C वोटर के इस सवाल पर 35 प्रतिशत लोगों ने कहा 'हां' उन्हें विश्वास है। उन्हें राहुल गांधी के दावे पर भरोसा है। वहीं, 60 फीसदी लोगों ने 'नहीं' में जवाब दिया। मतलब, ये लोग राहुल के दावों से संतुष्ट नहीं हैं। इसके अलावा, 5 फीसद लोगों ने कहा कि वो अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते।

राहुल गांधी का दावा- INDIA गठबंधन 2024 चुनाव में मोदी को हरा देगी। इस पर आपको कितना विश्वास है?

हां में जवाब- 35%
नहीं में जवाब- 60%
पता नहीं- 5%

क्या कहा था राहुल गांधी?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 1 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) में शामिल पार्टियां देश की 60 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर, वे (इंडिया) एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी के लिए जीत असंभव हो जाएगी।' हालांकि, उनके इस दावे को बीजेपी ने उसी दिन ख़ारिज कर दिया था।

राहुल गांधी- INDIA गठबंधन बीजेपी को हरा देगा

राहुल गांधी ने आगे कहा था कि, 'इंडिया’ गठबंधन भाजपा को हरा देगा। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इन बैठकों (India Alliance) ने सभी नेताओं के बीच तालमेल बनाने को लेकर जबरदस्त काम किया है। हम सभी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। NDA को कड़ी टक्कर देंगे।'

Tags:    

Similar News