Congress President: राहुल का इनकार, सोनिया बीमार..तो क्या 'गैर गांधी' करेगा कांग्रेस का बेड़ा पार?

Congress President: पार्टी की भारी हार पर 2019 में पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी ने कथित तौर पर फिर से कांग्रेस प्रमुख बनने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस को 20 सितंबर तक नए अध्यक्ष का चुनाव करना है।

Written By :  Ramkrishna Vajpei
Update: 2022-08-23 11:46 GMT

सोनिया-राहुल गांधी (सोशल मीडिया से) 

Congress President Election: इसी सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को अंतिम रूप दे दिये जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव स्थगित नहीं होने वाला है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम इसी हफ्ते घोषित होने जा रहा है। आगामी 2024 चुनावों की तैयारियों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को चुनने के लिए चुनाव में कोई देरी नहीं होने वाली है। और बहुत अधिक संभावना इस बात की है कि कांग्रेस का अध्यक्ष 'गैर गांधी' लेकिन पार्टी के प्रति वफादार होगा। इस कड़ी में कई नाम चर्चा में हैं।

उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से अपना मन बदलने की अपील करने के एक दिन बाद, पार्टी नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आज कहा, कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। पार्टी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं तो हम उन्हें मजबूर नहीं कर सकते।'

राहुल की भी पसंद 'गैर गांधी' 

दरअसल, राष्ट्रीय चुनाव में पार्टी की भारी हार पर 2019 में पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी ने कथित तौर पर फिर से कांग्रेस प्रमुख बनने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस को 20 सितंबर तक नए अध्यक्ष का चुनाव करना है। राहुल गांधी यह भी चाहते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष कोई गैर गांधी चुना जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष (Ashok Gehlot Congress President) की रेस में चल रहा है, ने कहा था कि पार्टी इस पद के लिए राहुल गांधी के पक्ष में सर्वसम्मति से है और अगर उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला तो कार्यकर्ता निराश होंगे।

दिग्विजय बोले-..आप किसी को कैसे मजबूर कर सकते हैं?

जब इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijay Singh) से पूछा गया कि, क्या वह श्री गांधी से अपना मन बदलने के लिए अपील करेंगे? उन्होंने कहा, यह अपील सभी को पता है। यह राहुल गांधी पर निर्भर करता है ...आप किसी को कैसे मजबूर कर सकते हैं? हम सभी को बोर्ड पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।' श्री सिंह ने कहा कि पार्टी का भविष्य "उज्ज्वल" है। 

गहलोत- राहुल समझें कार्यकर्ताओं की भावना 

अशोक गहलोत ने कहा कि, 'राहुल गांधी को देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए इस भूमिका को स्वीकार करना चाहिए। अगर, राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनते हैं, तो यह देश में कांग्रेसियों के लिए एक निराशाजनक होगा। बहुत से लोग घर पर बैठेंगे और हमें नतीजा भुगतना होगा। उन्हें (राहुल गांधी) खुद इस पद को स्वीकार करना चाहिए, देश में आम कांग्रेस के लोगों की भावनाओं को समझना चाहिए।'

ये चेहरे कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में

गैर गांधी उम्मीदवारों की बात करें तो अशोक गहलोत के अलावा भूपेश बघेल भी रेस में हैं। इनके अलावा सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे और मीरा कुमार के नाम भी हैं। खड़गे, राहुल गांधी के विश्वासपात्र हैं और कर्नाटक चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Tags:    

Similar News