जानिए भारतीय मूल के राजा चारी के बारें में, जिन्हें NASA ने मून मिशन के लिए चुना

राजाचारी का जन्म मिल्वौकी में हुआ था, लेकिन उनका गृह प्रांत आयोवा को माना जाता है। उन्होंने एस्ट्रॉनाटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हासिल की है।

Update: 2020-12-15 13:23 GMT
अमेरिकी वायु सेना में बतौर कर्नल तैनात राजा चारी को परीक्षण उड़ान का अच्छा खासा एक्सपीरियंस है। उन्हें 2,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

वाशिंगटन: सात समुद्र पार से आज एक ऐसी खबर आई है। जिसके बारे में सुनकर हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने नासा के स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों का सेलेक्शन है।

जिसमें एक भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। उनका नाम राजा चारी है। राजा चारी अमेरिकी वायु सेना में कर्नल हैं। वह अमेरिका द्वारा चंद्रमा के लिए जाने वाले 18 अंतरिक्ष यात्रियों में भी शामिल हैं। स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन वर्ष 2021 में लांच होने की उम्मीद है।

जानिए भारतीय मूल के राजा चारी के बारें में, जिन्हें NASA ने मून मिशन के लिए चुना (फोटो: सोशल मीडिया)

किसान आंदोलन में इस देश का हस्तक्षेप, भारत ने दिया झटका, बड़ी बैठक की रद्द

राजा चारी के बारें में ऐसी बातें नहीं जानते होंगे आप

राजाचारी का जन्म मिल्वौकी में हुआ था, लेकिन उनका गृह प्रांत आयोवा को माना जाता है। उन्होंने एस्ट्रॉनाटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हासिल की है।

इनके पिता श्रीनिवास वी चारी हैदराबाद से अमेरिका आए थे। राजा चारी 2017 में एस्ट्रोनॉट कोर्प मे आए थे। तबसे उनकी ट्रेनिंग चल रही है। राजा चारी की यह पहली अंतरिक्ष यात्रा होगी। वह वर्ष 2017 में नासा के अंतरिक्ष यात्री बने थे।

अमेरिकी वायु सेना में बतौर कर्नल तैनात राजा चारी को परीक्षण उड़ान का अच्छा खासा एक्सपीरियंस है। उन्हें 2,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

जानिए भारतीय मूल के राजा चारी के बारें में, जिन्हें NASA ने मून मिशन के लिए चुना (फोटो: सोशल मीडिया)

इस दिग्गज नेता ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला-,कहा- BJP है असली टुकड़े-टुकड़े गैंग

राजा चारी को इस महीने की शुरुआत में आर्टेमिस टीम के सदस्य के तौर पर चुना गया था

राजा चारी को इस महीने की शुरुआत में आर्टेमिस टीम के सदस्य के तौर पर चुना गया था और अब वह भविष्य के चंद्र मिशन में काम करने के पात्र हैं।

उनके अलावा इस मिशन में टॉम मार्शबर्न भी शामिल हैं। वह मिशन के कमांडर और पायलट के तौर पर काम करेंगे।

इन दोनों के अलावा यूरोपियन स्पेस एजेंसी से ताल्लुक रखने वाले तीसरे अंतरिक्ष यात्री मैथियस मौरर एक मिशन विशेषज्ञ के तौर पर काम करेंगे। नासा और ईएसए की समीक्षा के बाद मिशन में चौथे क्रू मेंबर को शामिल किया जाएगा।

किसानों से मिले PM मोदी: इन मुद्दों पर हुई बात, हुआ ये बड़ा फैसला

Tags:    

Similar News