मेयर हो तो ऐसी: मां बनने से 8 घंटे पहले तक संभाला कार्यभार, कायम की मिसाल

राजस्थान के जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मां बनने से आठ घंटे पहले तक जयपुर ग्रेटर नगर निगम के दफ्तर में काम किया। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था पर बैठक करती रहीं।

Update: 2021-02-13 07:12 GMT
काम के प्रति कर्तव्यनिष्ठा पर खरी उतरने वाली डॉ. सौम्या गुर्जर ने मां बनने से आठ घंटे पहले तक जयपुर ग्रेटर नगर निगम के दफ्तर में काम किया।

जयपुर। दुनिया की हर महिला के लिए मां बनना बहुत ही खूबसूरत पल और एहसास होता है। ऐसे में राजस्थान के जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर दूसरी बार मां बन गई है। इस बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही खुशी के इस जबरदस्त मौके पर सौम्या ने काम के प्रति समर्पण के भाव की मिसाल कायम की है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर जमकर सौम्या की सराहना हो रही है।

ये भी पढ़ें...ट्रैक्टर परेड हिंसा: लापता किसानों का पोस्टर लगाने पर दिल्ली पुलिस के जवान को पीटा

मां बनने से आठ घंटे पहले तक कार्य

काम के प्रति कर्तव्यनिष्ठा पर खरी उतरने वाली डॉ. सौम्या गुर्जर ने मां बनने से आठ घंटे पहले तक जयपुर ग्रेटर नगर निगम के दफ्तर में काम किया। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था पर बैठक करती रहीं। जिसके चलते वे सामान्य दिनों की तरह ही पूरे दिन क्षेत्र के कामों में व्यस्त रहीं।



जिसके चलते डॉ. सौम्या ने किसी को पता नहीं चलने दिया कि वे प्रसव पीड़ा में हैं। असल में डॉ. सौम्या गुर्जर ने 9:21 बजे नगर निगम में बैठक करते हुए अपनी फोटो शेयर की थी और फिर सुबह 5:9 बजे बेटे को जन्म दिया। और इस बारे में जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की, तो सब लोग हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें...रिंकू शर्मा की हत्या का क्या है सच? क्राइम ब्रांच करेगी जांच, परिजनों ने मांगी सुरक्षा

परमेश्वर की कृपा से पुत्र को जन्म दिया

इसके साथ ही सौम्या ने ट्वीट में लिखा, ''वर्क इज वर्शिप! देर रात तक निगम ऑफिस में मीटिंग ली, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रात्रि 12:30 बजे कुकुन हॉस्पिटल में भर्ती हुई और सुबह 5.14 पर परमपिता परमेश्वर की कृपा से पुत्र को जन्म दिया। मैं और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।''

सौम्या ने ये भी तय किया कि डिलीवरी के तीन दिन बाद से ही वे निगम के कामकाज की फाइलें देखना शुरू कर देंगी। मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि वे सोमवार से घर पर ही नगर निगम का कामकाज शुरू कर देंगी और दस दिन बाद यानी 22 फरवरी से कार्यालय आकर कामकाज संभालेंगी।

आपको बता दें कि डॉ. सौम्या कोचर पहले से एक बेटी की मां हैं। और अब सौम्या ने एक बेटे को जन्म दिया है। दफ्तर में इस बारे में पता जब चला तो किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटो में सौम्या गुर्जर मां बनने वाली हैं।

ये भी पढ़ें...दीपिका पादुकोण का मास्क बटोर रहा सुर्खियां, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Tags:    

Similar News