BJP को झटका: इस दिग्गज महिला नेता का निधन, लोकसभा अध्यक्ष ने जताया दुख

बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। किरण माहेश्वरी वसुंधरा राजे सरकार में शिक्षा मंत्री रही थीं। माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बहन किरण जी का निधन बेहद दुखद है।

Update: 2020-11-30 03:09 GMT
राजस्थान के राजसमंद से बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना वायरस से निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना संक्रमित पाई गई थीं।

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। इस जानलेवा महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब राजस्थान के राजसमंद से बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना वायरस से निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद उनका इलाज हरियाणा के गुरुग्राम में मेदांता हॉस्पिटल में हो रहा था। किरण माहेश्वरी, राजस्थान की दूसरी विधायक हैं, जिनकी कोरोना के चलते मौत हुई है।

बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। किरण माहेश्वरी वसुंधरा राजे सरकार में शिक्षा मंत्री रही थीं। माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बहन किरण जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

ओम बिड़ला ने जताया दुख

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आगे कहा कि किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लंबे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।



ये भी पढ़ें...कोरोना वैक्सीन पर बड़ा झटका! ट्रायल में शामिल शख्स को हुई ये बीमारी, मांगा 5 करोड़



मिली जानकारी के मुताबिक, राजसमंद से बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी नगर निगम चुनाव के दौरान ही कोटा में कोरोना संक्रमित हुई थीं। वे कोटा उत्तर नगर निगम की चुनाव प्रभारी थीं। इससे पहले सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें...डॉ की सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, कोरोना में उनकी भूमिका सराहनीय

एनसीपी विधायक की हुई थी कोरोना से मौत

इससे पहले महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक का कोरोना वायरस से निधन हो गया था। एनसीपी नेता भारत भालके सोलापुर जिले के पंढरपुर से मौजूदा विधायक थे। शुक्रवार देर रात पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में उन्होंन अंतिम सांस ली थी।

ये भी पढ़ें...अमित शाह का एलान: यहां बनेगा छोटा भारत, अब हैदराबाद होगा आईटी हब

पंढरपुर से विधायक भारत भालके कुछ समय से कोरोना वायरस संक्रमित थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाज के दौरान ही विधायक निमोनिया से पीड़ित हो गए थे। इसके बाद उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी थी। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे थे, लेकिन शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News