बिछी मजदूरों की लाशें: अवैध खनन के दौरान ढही खदान, कई मौतों से मचा कोहराम

राजस्थान में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। अटरू कस्बे के पास पार्वती नदी के किनारे हो रहे अवैध बजरी खनन के खदान अचानक ढह गयी।

Update: 2020-08-20 15:13 GMT
rajasthan sand mine collapsed during mining 4 dead 3 rescued

जयपुर: राजस्थान में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। राज्य के अटरू कस्बे के पास पार्वती नदी के किनारे हो रहे अवैध बजरी खनन के खदान अचानक ढह गयी। जिसके नीचे 7 लोग दब गए। खदान ढहने से शोर मच गया। आनन फानन में राहत बचाव कार्य के दौरान लोगों को निकालने की कोशिश की गयी, हालाँकि चार लोगों की दबकर मौत हो गयी। वहीं अन्य तीन की हालत गंभीर हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अवैध खनन के दौरान ढही खदान में दबे 7 लोग

मामला राजस्थान के अटरू कस्बे का है, यहां पार्वती नदी के किनारे अवैध खनन हो रहा था। गुरूवार को अचानक बजरी खनन के बीच खदान एकदम से ढह गई। इस दौरान खदान में काम कर रहे 7 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की खबर मिलते स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी।

ये भी पढ़ेंः कभी रिक्शा चलाता था ये खिलाड़ी, अब इस क्रिकेट बोर्ड में मिली बड़ी जिम्मेदारी

खदान के नीचे दबकर चार मजदूरों की मौत, 3 की हालत गंभीर

खदान में दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्क्त के बीच करीब 2 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सातों लोगों को बाहर निकाल लिया गया। हालंकि तब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी थी। वहीं 3 अन्य मजदूरों को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए अटरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 2 मजदूर नाबालिक,1 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः लालू की बहु नीतीश के साथ! ऐश्वर्या लड़ सकती हैं आरजेडी के खिलाफ चुना

लगातार अवैध खनन और हादसे हो रहे

गौरतलब है कि खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के गृह जनपद में ही लगातार अवैध खनन के मामले और इस दौरान भयानक हादसे सामने आ रहे हैं। वहीं आज जब ये हादसा हुआ तो करीब एक दर्जन मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। हादसे की जानकारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News