Rajasthan News: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

Rajasthan News: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को उदयपुर में गोली मार दी गई है। आनन फानन में भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Update: 2023-08-13 08:15 GMT
राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह (सोशल मीडिया)

Rajasthan News: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को उदयपुर में गोली मार दी गई है। आनन फानन में भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को युवक को भी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

बैठक के दौरान मारी गी गोली

जानकारी के मुताबिक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेनी की बैठक चल रही थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह भी मौजूद थे। बैठक के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई। गोली लगने से भंवर सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 23 सितंबर को न्यायाधिकार महासभा का आयोजन होना है। महासभा की तैयारी को लेकर ही प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह उपदयपुर के बीएन संस्थान में चल रही बैठक में शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि जिस युवक ने भंवर सिंह पर गोली चलाई है, उसका भंवर सिंह के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल अभी पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, माना जा रहा है कि आरोपी का इलाज होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, उसके बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा कि उसने गोली क्यों चलाई।

Tags:    

Similar News