Rajya Sabha Election 2024: दो केंद्रीय मंत्रियों की राज्यसभा सीट पक्की, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

Rajya Sabha Election 2024: सूची में मध्य प्रदेश और ओडिशा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पांच प्रत्याशियों के इस लिस्ट में दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2024-02-14 05:53 GMT

Rajya Sabha Election 2024  (photo: social media )

Rajya Sabha Election 2024: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में मध्य प्रदेश और ओडिशा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पांच प्रत्याशियों के इस लिस्ट में दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम नौकरशाह से राजनेता बने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का है। वहीं, दूसरा नाम तमिलनाडु से आने वाले केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन का है।

केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव जहां ओडिशा से राज्यसभा पहुंचेंगे। वहीं, मुरुगन मध्य प्रदेश के रास्ते उच्च सदन जाएंगे। वैष्णव 2019 में भी बीजू जनता दल की मदद से ओडिशा से ही राज्यसभा पहुंचे थे और इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री मुरुगन तमिलनाडु बीजेपी का दलित चेहरा माने जाते हैं। उन्हें भी लगातार दूसरी बार राज्यसभा जाने का मौका मिल रहा है।

एमपी से तीन और नाम कौन ?

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ी है, जिसका फायदा उसे राज्यसभा सीटों के रूप में मिलने जा रहा है। एमपी में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनमें चार पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस की जीत तय है। भाजपा ने बुधवार को अपने चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिनमें केंद्रीय मंत्री मुरुगन के अलावा उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बांसीलाल गुर्जर शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा है।


दरअसल, बीजेपी में इन दिनों इस बात की चर्चा जोरों पर है कि राज्यसभा के रास्ते संसद पहुंचने वाले केंद्रीय मंत्रियों को इस बार लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। उन्हें इसके संकेत भी दे दिए गए। इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, अश्विणी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, पुरूषोत्तम भाई रूपाला और मनसुख मंडाविया जैसे दिग्गज शामिल हैं। वैष्णव के ओडिशा या राजस्थान की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। वहीं, मुरूगन के तमिलनाडु से लड़ने की अटकलें थीं।

Tags:    

Similar News