Rekha Gupta Delhi CM: सीएम बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में, दिल्ली सचिवालय में किया कार्यभार ग्रहण, शाम को करेंगी यमुना आरती

Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली और पद ग्रहण करते ही वह एक्शन मोड में नजर आईं। आज ही दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। रेखा गुप्ता दोपहर तीन बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और उन्होंने कार्यभार संभाला।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-20 16:24 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली और पद ग्रहण करते ही वह एक्शन मोड में नजर आईं। आज ही दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। रेखा गुप्ता दोपहर तीन बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और उन्होंने कार्यभार संभाला। इसके बाद, वह शाम पांच बजे यमुना बाजार स्थित वासुदेव घाट का दौरा करेंगी और फिर शाम सात बजे दिल्ली सचिवालय में अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में भाग लेंगी।

दिल्ली सचिवालय में चार्ज लेने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, आज सचिवालय आकर मुख्यमंत्री कार्यालय में हमने चार्ज संभाल लिया है। आज शाम कैबिनेट मीटिंग रखी गई है। हमारा विकसित दिल्ली का लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। हम दिल्ली से किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे। शाम 5 बजे हम आरती के लिए यमुना घाट जाएंगे। शाम 7 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।

दिल्ली कैबिनेट के नए मंत्री पहले यमुना का दौरा करेंगे और बाद में बैठक में शामिल होंगे। रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसमें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा, और पंकज सिंह ने भी शपथ ली। 

Tags:    

Similar News