रिलायंस का बड़ा एलान: पीएम केयर फंड में किया इतने करोड़ का दान

कोरोना वायरस हहाकार से पूरा देश त्रस्त हैं। सभी लोग अपने- अपने तरीके से सहयोग कर रहे हैं। इसी श्रेणी में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी 500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही रिलायंस 5 लाख लोगों को अगले 10 दिन तक भोजन भी देगा। इसके अलावा 5-5 करोड़ रुपए महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देने की घोषणा की गई है।

Update: 2020-03-30 16:34 GMT

मुंबई: कोरोना वायरस हहाकार से पूरा देश त्रस्त हैं। सभी लोग अपने- अपने तरीके से सहयोग कर रहे हैं। इसी श्रेणी में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी 500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही रिलायंस 5 लाख लोगों को अगले 10 दिन तक भोजन भी देगा। इसके अलावा 5-5 करोड़ रुपए महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी देने की घोषणा की गई है। इससे पहले भी रिलायंस फाउंडेशन ने 100 बिस्तरों का पहला कोविड-19 अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था।

यह पढ़ें...शिवराज सरकार का बड़ा कदम: करीब 8 लाख मजदूरों को दी ये सौगात

ये भी काम कर रहा है रिलायंस

रिलायंस 1 लाख मास्क और हजारों की संख्या में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) भी तैयार कर रहा है। ताकि देश के स्वास्थ्यकर्मियों का ख्याल रखा जा सके। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा रिलायंस पहले से ही उपलब्ध करा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें विश्वास है कि भारत कोरोना वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी।

 

यह पढ़ें...लॉकडाउन में समाजसेवियों ने मदद के लिए बढ़ाये हाथ, लंच पैकेट भी दिए

 

नीता अंबानी ने कहा-

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी ने कहा कि जैसे राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट है, वैसे ही रिलायंस फाउंडेशन अपने देशवासियों और महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ा हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो पहली पंक्ति में इससे लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भारत का पहला कोविड-19 अस्पताल स्थापित करने में मदद की है और हम कोविड-19 की स्क्रीनिंग, परीक्षण, रोकथाम और उपचार में सरकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags:    

Similar News