Republic Day 2020: जमीन पर T-90 भीष्म टैंक, आसमान में मिसाइल की नुमाइश

भारत के 71वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित राजपथ पर रविवार को देश की तीनों सैन्य शक्तियां, यहां की विविध संस्कृतियाँ और सम्पूर्ण हिन्दुस्तान की झलक देखने को मिल रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सलामी के साथ परेड शुरू होगी। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। 

Update: 2020-01-26 03:17 GMT

दिल्ली: भारत के 71वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित राजपथ पर रविवार को देश की तीनों सैन्य शक्तियां, यहां की विविध संस्कृतियाँ और सम्पूर्ण हिन्दुस्तान की झलक देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि देने वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं। जहां उन्होंने अमर जवानों को नमन किया।

Live Update:

-राष्ट्रपति की सलामी से परेड की शुरुआत

-राजपथ पर स्कूली बच्चे पेश कर रहे नृत्य और संगीत

-राजपथ पर हिन्दुस्तान की समृद्ध विरासत की भव्य झलक

-नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि PM

-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौके पर मौजूद

Full View

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पहुंच चुके। यहां तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं।

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पूरे दस्ते के साथ राजपथ पर पहुंच चुके हैं। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी आगवानी की।

-इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो मौजूद है।

-राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा, दी गयी 21 तोपों की सलामी

ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति कोविंद बोले, लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण

देश मना रहा गणतंत्र दिवस का जश्न:

-71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लद्दाख में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आज तिरंगा लहराया गया। आईटीबीपी के जवानों ने माइनस 20 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

Full View

-नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। शाहीन बाग में लगभग डेढ़ महीने से लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 71वें लोकतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई में बतौर सीएम पहली बार अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके सारे स्टाफ मौजूद थे।

-गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में तिरंगा फहराया।

ये भी पढ़ें: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जेटली, सुषमा समेत 7 को पद्मविभूषण, 16 पद्मभूषण, 118 पद्मश्री

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी। उन्होंने लिखा, 'सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद!'



ये भी पढ़ें:शाहजहां ने नहीं बल्कि इस राजा ने बनवाया था दिल्ली का लाल किला

Tags:    

Similar News