अभी-अभी दिग्गजों का इस्तीफा, चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका

राज्यसभा चुनाव का डंका बज चुका है। लेकिन ऐसे में मतदान से पहले ही कांग्रेसियों को जबरदस्त झटका लगा है। जीं हां मतदान होने से पहले ही गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

Update: 2020-06-04 08:22 GMT

नई दिल्ली : राज्यसभा चुनाव का डंका बज चुका है। लेकिन ऐसे में मतदान से पहले ही कांग्रेसियों को जबरदस्त झटका लगा है। जीं हां मतदान होने से पहले ही गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं इससे पहले मार्च में गुजरात कांग्रेस के 5 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से कांग्रेस के विधायकों की संख्या 68 हो गई थी। ऐसे में देखा जाए तो गुजरात में कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम ही होती जा रही है।

ये भी पढ़ें... लॉकडाउन में धोनी का कमाल: सीख लिया नया हुनर, अब ये काम करने का इरादा

दो विधायकों के इस्तीफे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कर्जन विधायक अक्षय पटेल ने इस्तीफा दे दिया है और कपराडा के विधायक जीतू चौधरी भी अब पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। ये देखते हुए कांग्रेस पार्टी का मानना है कि उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपुष्ट खबरें हैं कि एक और विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं।

इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं दो विधायकों के इस्तीफे की पुष्टि कर सकता हूं। तीसरे विधायक के बारे में हम पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इसकी उम्मीद थी। यह गुजरात है। अगर वे (बीजेपी) अन्य राज्यों में इस तरह का काम कर सकती है, तो गुजरात उनका घरेलू मैदान है।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी शिक्षामित्रों से जुड़ी आई ये बड़ी खबर, सीएम योगी तक पहुंचा मामला

विधायकों की खरीद-फरोख्त में अपनी सारी ऊर्जा

साथ ही गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव सातव ने कहा कि भारत अपने स्वतंत्र इतिहास के सबसे बड़े स्वास्थ्य, आर्थिक और मानवीय संकटों के बीच है। इसके बावजूद भाजपा राज्यसभा चुनावों के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त में अपनी सारी ऊर्जा लगाए हुए है। इससे गुजरात के लोगों का नुकसान हो सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कांग्रेस को मार्च में भी जोरदार झटका लगा था, जब उसके 5 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से 68 हो गई थी। वहीं हाल ही में हुए वाकये के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 66 हो गई है।

ये भी पढ़ें...अभिनेत्री के इस चीज को फाड़ने पर आहत हुए सूबेदार, फिर कर दी ये मांग

Tags:    

Similar News