पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, ये लोग रहे अंतिम यात्रा में साथ

अब दिग्गज अभिनेता का पार्थिव शरीर मुंबई के चंदनबाड़ी श्मशान घाट में पंचतत्व में भी विलीन हो गया है। लॉकडाउन के चलते सिर्फ परिवार वाले हो सके शामिल

Update: 2020-04-30 11:44 GMT

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज सुबह के अस्पताल में मुंबई में निधन हो गया। जिसके बाद पूरा बॉलीवुड शोक में है। अब दिग्गज अभिनेता का पार्थिव शरीर मुंबई के चंदनबाड़ी श्मशान घाट में पंचतत्व में भी विलीन हो गया है। लॉकडाउन के चलते ज्यादा लोग अपने चिंटू जी को अंतिम बार देखने और अंतिम विदाई देने भी नहीं पहुंच सके। अस्पताल से ऋषि कपूर की एम्बुलेंस के पीछे आलिया भट्ट, करीना कपूर, राजीव कपूर की गाड़ी भी श्मशान घाट पहुंची।

पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर

कोरोना वायरस के चलते देश में लागू लॉकडाउन के कारण ज्यादा लोगों को घाट पर पहुँचने की अनुमति नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए श्मशान घाट पर पुलिस ने सिर्फ 25 लोगों को जाने की अनुमति दी थी। इसमें 20 लोग परिवार के हैं बाकी 5 रिश्तेदार शामिल हैं। कोरोना वायरस के चलते ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक प्रणाली से हुआ।

ये भी पढ़ें- प्रशासन का कठोर कदम: दिल्ली से आने वालों पर रोक लगाने के लिए खुदवा दी सड़कें

पुलिस ने जिन लोग श्मशान घाट में पहुँचने की इजाजत दी थी उनमें नीतू, रीमा, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा, सैफ, राजीव, रणधीर, नताशा नंदन, बिमला पारेख, अभिषेक बच्चन, आलिया, रोहित धवन, राहुल रावैल, करीना, नताशा नंदन, डॉक्टर तरंग, अयान मुखर्जी, जय राम, कुणाल कपूर शामिल थे। ये लोग ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा पर उनके साथ रहे। और घाट पर भी मौजूद रहे। फिलहाल अब बॉलीवुड का चिंटू पंचतत्व में विलीन हो चुका है।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया पूरा ध्यान

ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान अस्पताल से साथ चले और घाट पर भी मौजूद रहे। लेकिन करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर घाट पर नहीं पहुंची। करिश्मा अपताल में पहुंची थी। श्मशान घाट में कोरोना वायरस एके चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा खयाल रखा गया। कदम कदम पर पुलिस की पूरी व्यवस्था रही।

ये भी पढ़ें- माता सीता ने केवल एक ही पुत्र को दिया था जन्म, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

और पहुँचने वाले लोगों को भी एक साथ नहीं खड़े होने दिया गया। उनके बीच भी उचित दूरी का ध्यान पूरी तरह से रखा गया। ये पल ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए और भी दुखद रहा की वो उन्हें उनके अंतिम समय में देख भी नहीं पाए। अब ऋषि कपूर इस दुनिया से पूरी तरह से विदा हो चुके हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

Tags:    

Similar News