तबाही लाया बर्ड फ्लू: अगर दिखें ऐसे एक भी लक्षण, तो तुरंत ही हो जाएँ सावधान

बर्ड फ्लू का खतरा दिन-प्रति-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों में तेजी से बर्ड फ्लू का वायरस H5N1 फैलने की जानकारी मिली है। जिसकी वजह से राज्य सरकारें ने अलर्ट जारी किया है।

Update:2021-01-05 18:23 IST
मुर्गी, बतख, मोर, चिकन इससे तेजी से संक्रमित होते हैं। ऐसा नहीं है कि यह केवल पक्षियों के लिए खतरनाक है यह मनुष्य को भी संक्रमित करता है।

नई दिल्ली। एक तरफ अभी कोरोना वायरस का देशभर से पूरी तरह से खात्मा नहीं हो पाया है, अब नए वायरस का खतरा तेजी से मंडराने लगा है। बर्ड फ्लू का खतरा दिन-प्रति-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों में तेजी से बर्ड फ्लू का वायरस H5N1 फैलने की जानकारी मिली है। जिसकी वजह से राज्य सरकारें ने अलर्ट जारी किया है। बर्ड फ्लू का वायरस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यूरोप के भी तमाम देेशों में अपना कहर ढा रहा है। जिसके चलते भारत सरकार अब पूरी तरह से सतर्क हो गई है।

ये भी पढ़ें... देश में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, जानिए क्या हैं वायरस के लक्षण और कैसे करें बचाव

फैलने वाली यह बीमारी इतनी घातक

ऐसे में मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों जापान में बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है और इस बार यह कितना घातक है इसका अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि इससे पहले 2010 में जापान सरकार ने बर्ड फ्लू के दौरान लगभग 18 लाख मुर्गियों को मरवा दिया था।

लेकिन इस बार अभी तक लगभग 23 लाख मुर्गियों का कत्ल हो चुका है। बताया जा रहा है कि जापान के लगभग आठ राज्य इस समय फ्लू की चपेट में हैं। दरअसल एवियन इन्फ्लूएंजा नामक इस वायरस से फैलने वाली यह बीमारी इतनी घातक है कि यह इंसानों के साथ-साथ जानवरों और पक्षियों में तेजी फैलती है और कुछ ही दिनों में इससे मौत तक हो जाती है।

घातक बर्ड फ्लू वायरस H5N1 वायरस के वजह से पनपता है और इसकी सबसे बड़ी वजह एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस होता है। यह वायरस मुख्य रूप से पक्षियों में तेजी से फैलता है। बर्ड फ्लू का वायरस भी कोविड की तरह संक्रामक होता है।

लेकिन मुर्गी, बतख, मोर, चिकन इससे तेजी से संक्रमित होते हैं। ऐसा नहीं है कि यह केवल पक्षियों के लिए खतरनाक है यह मनुष्य को भी संक्रमित करता है। एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस भी कोरोना वायरस की तरह मनुष्य के श्वसन तंत्र को डैमेज करता है।

(courtesy-social media)

ये भी पढ़ें...बर्ड फ्लू से हड़कंप: यहां 1800 की मौत, कई राज्यों में हाई अलर्ट, धारा-144 लागू

​ये हैं बर्ड फ्लू के लक्षण

बता दें, बर्ड फ्लू के संक्रमण के लक्षण कुछ दिनों में जान पड़ते हैं। इससे इस वयारस का प्रभाव कोविड की अपेक्षा जल्दी दिखने लगता है। ये हैं लक्षण जिससे ये पहचाना जा सके कि कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित है या नहीं।

पूरी तरह से सांस न ले पाना।

उल्टी का एहसास होना।

थोड़ा काम करने पर थकान आ जाना।

बुखार आने के साथ शरीर अकड़ना।

शरीर में दर्द बने रहना।

खांसी की दिक्कत होना।

कफ का बनना और जमा होना।

सिर मे दर्द बने रहना।

पेट में दर्द होना।

ये भी पढ़ें...बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट मोड पर UP, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Tags:    

Similar News