Samruddhi Expressway Accident: दो कारों के बीच भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत, 5 घायल

Samruddhi Expressway Accident: हादसे की सूचना मिलने पर जालना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों कारों को हटाया गया। ये हादसा जालना जिले के समृद्धि हाईवे पर कदावंची गांव के पास हुआ है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-29 02:59 GMT

Samruddhi Expressway Accident (Pic: Social Media)

Samruddhi Expressway Accident: महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर दो कारों में भीषण टक्कर हो गई।हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मुताबिक ये भीषण टक्कर स्विफ्ट और एर्टिगा कार के बीच हुई। स्विफ्ट कार नागपुर से मुंबई की दिशा में आर रही थी। तभी सामने से आ रही एर्टिगा कार से उसकी भीषण टक्कर हो गई। 

टक्कर के बाद हवा में उछलीं कारें

पुलिस के मुताबिक बताया कि देर रात के करीब 11 बजे स्विफ्ट डिजायर कार (MH12 MF 1856) विपरीत दिशा में डीजल भरवाने के बाद जा रही थी, तभी नागपुर से मुंबई जा रही एर्टिगा कार (MH 47 BP 5478) ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की टक्कर इतनी जोरदार हुई  कि एर्टिगा कार हवा में उछल गई और हाईवे पर लगे बैरिकेड पर जा गिरी, जबकि यात्री कार से उछलकर सड़क पर आ गिरे। दूसरी कार कचरे का एक ढेर की तरह दूसरी तरफ जा गिरी। 

यह हादसा जालना इलाके में समृद्धि हाईवे पर कदावंची गांव के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही समृद्धि हाईवे पुलिस और तालुका जालना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से समृद्धि हाईवे के नीचे से दोनों कारों को बाहर निकाला और यातायात को बहाल कराया। वहीं, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। 


Tags:    

Similar News