साधु हुआ रॉक स्टार: गिटार की धुन पर नचाया सबको, देखकर रह जायेंगे दंग

साधू-संतों को बेहद धीर-गंभीर और शालीन समझते हैं और लोग मानते हैं कि वह सिर्फ भजन पर डांस करते हैं। लेकिन ये साधू कुछ अलग तरह के हैं। साधु रॉक म्यूजिक पर भी डांस कर सकते हैं। और हां, इन साधु बाबा का नृत्य ऐसा है कि लोग उनकी मासूमियत और सादगी के फैन हो गए हैं।

Update: 2021-01-06 11:24 GMT
साधु हुआ रॉक स्टार: गिटार की धुन पर नचाया सबको, देखकर रह जायेंगे दंग

राजस्थान: अजमेर के पुष्कर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो में एक साधु महाराज को डांस करते देखा जा रहा है। आमतौर पर लोग साधु-संतों को बेहद धीर-गंभीर और शालीन समझते हैं और लोग मानते हैं कि वह सिर्फ भजन पर डांस करते हैं। लेकिन ये साधु कुछ अलग तरह के हैं।

रॉक म्यूजिक पर भी डांस कर सकते हैं साधु

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो दिखाता कि कुछ साधु रॉक म्यूजिक पर भी डांस कर सकते हैं। और हां, इन साधु बाबा का नृत्य ऐसा है कि लोग उनकी मासूमियत और सादगी के फैन हो गए हैं। यह वीडियो अजमेर के पुष्कर का बताया जा रहा है।

बाबा के डांस की तारीफ में सैकड़ों लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने मंगलवार को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- साधु महाराज रॉक्स!! वीडियो को 41 हजार से अधिक व्यूज और ढाई हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। और हां, सैकड़ों लोगों ने कमेंट सेक्शन में बाबा के डांस की तारीफ में बहुत कुछ लिखा भी है।

ये भी देखें: तूफान का हाई अलर्ट: तेजी से गिर रहे मकान, सरकार ने रद्द की ये सारी फ्लाइट्स

देखें ये वीडियो-

 

Full View

गिटार की धुन पर वह मदहोश होकर नाचते हैं

इस 1 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क के बीच इलेक्ट्रिक गिटार बजा रहा है। लोगों ने उसे घेर रखा है। इसी बीच वहां मौजूद एक साधु महाराज डांस करने लगते हैं। गिटार की धुन पर वह मदहोश होकर नाचते हैं। इसी लम्हे को वहां मौजूद भीड़ कैमरे में कैद कर लेती है।

ये भी देखें: जल्द होगा वैक्सीनेशन: इन दस्तावेजों को दिखाने पर लगेगा टीका, जानें यहां

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News