Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा अपडेट, साहिल और निक्की ने अक्टूबर, 2020 में की थी शादी

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड में पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में साहिल गहलोत का पूरा परिवार शामिल था।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-02-18 04:24 GMT

Nikki Yadav Murder Case (Pic: Social Media)

Nikki Yadav Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के अलावा और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में साहिल गहलोत का पूरा परिवार शामिल था। इसके अलावा साहिल के दोस्त और चचेरे भाई ने निक्की के शव को फ्रिज में छिपाने में मद्द की थी। पुलिस लगातार मामले में जांच कर रही है, और सबूत जुटा रही है। क्राइम ब्रांच ने साहिल गहलोत के पिता विरेन्द्र सिंह, भाई अशीष और नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार किया गया है।

2020 में हुई थी निक्की यादव की शादी 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल और निक्की यादव की अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में शादी हुई थी। साहिल का पूरा परिवार उन दोनों की शादी से खुश नहीं था। इसलिए वो निक्की यादव को रास्ते से हटाना चाहते थे। साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में साहिल का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। साथ ही लड़की वालों से इस बात को छुपाया कि साहिल पहले से ही शादी शुदा, उसने किसी दूसरी लड़की से शादी कर रखी है। पुलिस ने दोनों का मैरिज सर्टिफिकेट भी बरामद कर लिया है।  

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मृतक लड़की निक्की यादव साल 2018 से 24 वर्षीय साहिल गहलोत के साथ दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में लिव-इन में रह रही थी। निक्की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। निक्की के साथ लिवइन में रहने के बावजूद साहिल की शादी किसी और से तय हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच 9 फरवरी को लड़ाई हुई थी। अगले दिन यानी 10 फरवरी को साहिल ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में अपनी प्रेमिका का मोबाइल केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को लेकर कार में घूमता रहा, फिर मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में बने अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया। साहिल ने उसी दिन दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। फिर किसी ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद 14 फरवरी को पुलिस ढाबे पर पहुंची और लाश को बरामद किया।  

Tags:    

Similar News