महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश, संजय राउत का दावा, ऐसा हुआ तो...

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर मचे घमासान को लेकर संजय राउत ने कहा है कि अगर सरकार सही जांच के लिए तैयार है, तो फिर बार-बार इस्तीफे की बात क्यों हो रही है।

Update: 2021-03-22 06:23 GMT
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम ममता दीदी की जबरदस्त सफलता की कामना करते हैं क्योंकि हमारा मानना है कि वह बंगाल की असली शेरनी हैं।

मुंबई: मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की जांच के बीच इस्तीफा देने वाले मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के पत्र ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी है। इसे लेकर भाजपा लगातार शिवसेना सरकार पर हमलावर है और अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच सोमवार यानी शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की हो रही कोशिश- राउत

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर मचे घमासान को लेकर संजय राउत ने कहा है कि अगर सरकार सही जांच के लिए तैयार है, तो फिर बार-बार इस्तीफे की बात क्यों हो रही है। साथ ही संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश हो रही है। राउत ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो ऐसा कदम उठा रहे हैं उनके लिए ठीक नहीं होगा। इतना ही नहीं राउत ने ये भी कहा कि अगर ऐसा सोचा तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि ये आग उन्हें भी जला देगी।

ये भी पढ़ें: कोरोना का कहर: सरकार का बड़ा फैसला, बंद हुए स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र

...तो सरकार चलाना हो जाएगा मुश्किल

आगे सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर NCP प्रमुख शरद पवार ने ये तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, उसमें तथ्य नहीं है तो उसकी जांच होनी चाहिए। संजय राउत ने ये भी कहा कि अगर हम सभी का इस्तीफा लेते रहेंगे, तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जबतक उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री हैं, तबतक सभी मामलों की जांच बिल्कुल सही तरीके से की जाएगी। शिवसेना नेता ने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई जा रही है। उन्होंने कहा विरोधी पक्ष लोगों को गुमराह नहीं कर सकता है।

केंद्र पर जमकर बरसे राउत

संजय राउत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को महाराष्ट्र में भेजने की कोशिश हो रही है, हम एनआईए को सहयोग कर रहे हैं। अभिनेता सुशांत का मुद्दा उठाते हुए राउत ने कहा कि सुशांत केस में जब सीबीआई ने एंट्री ली, तब परमबीर ही कमिश्नर थे, लेकिन सीबीआई कुछ नया नहीं निकाल पाई।

ये भी पढ़ें: केरल में राहुल का दो दिवसीय दौरा, चुनावी रैली में भरेंगे हुंकार, जानिए पूरा कार्यक्रम

आगे संजय राउत ने कहा कि तीनों पार्टियों में जो भी तय हुआ है, अंतिम फैसला कैबिनेट के मंच पर मुख्यमंत्री द्वारा ही लिया जाएगा। संजय राउत ने फिर दोहराया कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

Tags:    

Similar News