सबसे बड़ा देह का सौदागरः आया पुलिस गिरफ्त में, सैकड़ों थीं चंगुल में

इंदौर से एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स बांग्लादेश और रूस से इंदौर ली गई लड़कियों को नसे के लिए एमडी ड्रग्स उपलब्ध करवाता था। जिसे विजय नगर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ख़बरों की माने तो इंदौर का ये सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल है जिसको ये शख्स संचालित करता था और इसी में वह कुख्यात भी है।

Update: 2020-11-26 14:35 GMT
देह व्यापार के लिए बांग्लादेश और रूस से लाता था लड़कियां

इंदौर से एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स बांग्लादेश और रूस से इंदौर ली गई लड़कियों को नसे के लिए एमडी ड्रग्स उपलब्ध करवाता था। जिसे विजय नगर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ख़बरों की माने तो इंदौर का ये सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल है जिसको ये शख्स संचालित करता था और इसी में वह कुख्यात भी है। उसे एक हजार नंबर ट्रेस करने के बाद पकड़ा गया है।

भाग निकला आरोपी

जब उन बंगलादेशी लड़कियों को रिहा करवाया तो बदमाश का नाम सामने आया। जब तक पुलिस उसे पकड़ पाती वह वह से भाग निकला था। दिवाली के पहले उसने अपनी लोकेशन बदली और दिवाली में अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर रहने लगा। वही से पुलिस ने तकनीकी खोजबीन कर उसे पकड़ा।

वही इन बांग्लादेशी लड़कियों के अपहरण औऱ रैकेट संचालित करने वाली गैंग के फरार आरोपी को भी गाज़ियाबाद से पकड़ा हैं। जबकि एक महीने से इंदौर में बड़े रैकेट संचालित करने वाले शख्स को पुलिस तलाश रही थी। एक महीने पहले जब विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी की टीम ने जैसे ही महालक्ष्मी नगर में सागर के घर दबिश दी थी तब बदमाश सैंडो का नाम सामने आया था। पुलिस की धरपकड़ के पहले ही वह भाग निकला था। पुलिस ने उसकी तलाश में तीन-चार बार अलग-अलग जगहों पर टीम भेजी, लेकिन वह नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें:भारतीय संविधान और राष्ट्रीय एकता विषय पर आयोजन हुआ वेबीनार, चर्चा हुई ये बातें

मिले लिंक से शुरू की खोज

दिवाली के बाद थाना प्रभासी काजी को एक लिंक मिला कि वो इन तें आरोपियों को खोज रहे थे वो दिल्ली के आसपास हो सकते हैं। बस इसी लिंक के साथ नई तकनीकों का इस्तेमाल कर खोज शुरू कर दी। क्योंकी आरोपी ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे। इस लिए वोकिसी भी तरह उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। आखिर पुलिस को एक लिंक मिला जिसमें आऱोपी सैंडो की लोकेशन ट्रेस हुई। पता चला कि वह दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड के घर छिपा हुआ है, वह घर से बाहर निकलता ही नहीं है।

पुलिस की टीम ने फ्लैट के सामने दस्तक दी।जहां वो ठहरा हुआ था। वहां दबिश देकर सैंडो को हिरासत में लिया और सीधे इंदौर ले आए।उसकी गर्लफ्रेंड का कोई दोष ना होने के कारण उसे वहीं छोड़ दिया।

कबुल किया अपना आरोप

आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद उसने यह बात कबुली कि वह बांग्लादेशी लड़कियों के स्कैंडल को चलवाने के लिए उन्हें नशा सप्लाई कराता था। वह धीरे-धीरे उन्हें एमडी ड्रग्स भेजता था ताकि वे लत में रहे और फिर स्कैंडल से बाहर नहीं आएं। वह मुंबई से ही एमडी ड्रग्स लाता था।

ये भी पढ़ें:मालदीव का खूबसूरत नजारा: किसी स्वर्ग से कम नहीं ये जगह, क्या आपने देखा इसे

इस वक़्त उसके संपर्क में 20 से ज्यादा सेक्स वर्कर हैं। अधिकांश दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और विदेश की हैं। इवेंट के बहाने बांग्लादेशी लड़कियों को अपहरण कर इंदौर लाकर रैकेट संचालित करने वाली गैंग के फरार आऱोपी राज को भी गाजियाबाद से पकड़ा है। साथ ही उनके एजेंट और उसका संचालन करने वाले को भी पकड़ा। अभी तक इस पूरे रैकेट में 5 महिला सहित 25 पुरुष गिरफ्तार हो चुके हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News