शामली से भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को झिंझाना शहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की एक रैली के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर शामली से भाजपा के विधायक निर्वाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

Update: 2019-04-03 08:07 GMT

मुजफ्फरनगर (उप्र): भाजपा विधायक तेजेन्द्र निर्वाल और कांग्रेस नेता इमरान मसूद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ये भी देखें:मध्य प्रदेश में कांग्रेस वाले कमलराज के ‘100 दिन’ कितने जोरदार

क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को झिंझाना शहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की एक रैली के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर शामली से भाजपा के विधायक निर्वाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुमार की एक शिकायत पर शिकायत दर्ज की गई।

ये भी देखें:कपिल शर्मा: कभी पिता के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, टेलीफोन बूथ पर करना पड़ा था काम

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में सेक्टर मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र की एक शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व विधायक इमरान मसूद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया गया।

(भाषा)

Tags:    

Similar News