प्रियंका पर अफवाह: नहीं जा रहीं शिमला, कहा- की गई कुछ शरारत

आपको बता दें कि आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल मीडिया में कुछ खबरें चल रहीं थीं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिमला आने वाली हैं।

Update: 2020-08-07 10:40 GMT
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की फाइल फोटो

शिमला: अभी हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के शिमला आने की खबरें जोरों पर थीं। जिनको आज प्रियंका के ऑफिस की ओर से खंडित कर दिया गया। प्रियंका के ऑफिस से एक बयान जारी कर कहा गया कि प्रियंका शिमला नहीं आ रहीं हैं। बयान में कहा गया कि उनकी ओर से शिमला आने की अनुमति नहीं मांगी गई है। उन्होंने सिर्फ अपने बच्चों और कुछ करीबियों के शिमला आने का आवेदन किया है। वहीं प्रियंका के ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कुछ शरारत की गई है।

प्रियंका के शिमला आने की खबरें अफवाह

आपको बता दें कि आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल मीडिया में कुछ खबरें चल रहीं थीं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिमला आने वाली हैं। जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति भी मांगी है। ऐसी भी खबरें थीं कि प्रियंका ने कोविड-ई पास रजिस्ट्रेशन के तहत आवदेन किया है। इस आवेदन में प्रियंका के अलावा उनके बच्चों और कुछ अन्य करीबियों के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- UP में बढ़ेगा ब्राह्मणों का सम्मान, सपा ने किया बड़ा फैसला

Priyanka Gandhi

खबरों के माध्यम से ऐसा बताया गया था प्रियंका की ओर से किए गए आवेदन में कुछ दस्तावेज अधूरे हैं जिसकी वजह से जिला प्रशासन की ओर से प्रियंका को अनुमति नहीं दी गई। आवेदन में 10 से 30 अगस्‍त तक शिमला रुकने की बात कही गई है। फिलहाल अब इन खबरों पर विराम लग गया है। और प्रियंका के दफ्तर से खुद इन खबरों को महज़ एक अफवाह बता कर इनका खंडन किया गया है।

प्रियंका का शिमला में है घर

Priyanka Shimla House

वैसे आपको बता दें कि प्रियंका गांधी शिमला में एक घर है। और वो वहां अपने परिवार के साथ अरने खाली समय को इंजॉय करने और छुट्टियां मनाने जाती रहती हैं। इसी वजह से ऐसी खबरें मीडिया में आ रहीं थीं। जिन पर अब विराम लगा दिया गया है। वैसे आपको बता दें कि हिमाचल सरकार ने दिल्ली के सभी जिलों को कोविड के हेवी लोड वाली सूची में डाला गया है।

ये भी पढ़ें- जनेश्वर मिश्र उपवन को लेकर आदेश, मलवा भेट करने की घोषणा

ऐसे में अगर प्रियंका शिमला जाती हैं तो उन्हें, करीबियों और बच्चों को कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट साथ लानी होगी। क्योंकि रिपोर्ट न होने पर उन्हें संस्थागत क्वारंटीन करना पड़ेगा। यदि रिपोर्ट लाएंगी तो होम क्वारंटीन में भेजा जाएगा। प्रियंका का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में है। जिसको पहाड़ी शैली में बनाया गया है।

Tags:    

Similar News