शिवसेना कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी: किया शर्मनाक काम, उद्धव सरकार की हुई किरकिरी

पुलिस ने 6 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ठाकरे का एक कार्टून फॉरवर्ड करने पर नेवी के पूर्व अधिकारी पर शिवसैनिकों ने हमला कर दिया था।

Update: 2020-09-12 03:42 GMT

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना अब एक नए मामले में फंस गयी है। कंगना के बाद एक नौसैनिक पूर्व अधिकारी की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने 6 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इसके पहले पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जुड़ा एक कार्टून फॉरवर्ड करने पर नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन पर शिवसैनिकों ने हमला कर दिया था।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की नौसैनिक पूर्व अधिकारी की पिटाई

दरअसल, महाराष्ट्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को 62 वर्षीय एक सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नौसेना के पूर्व अधिकारी की पिटाई कर दी।

सीएम ठाकरे का कार्टून सोशल मीडिया पर शेयर करने पर नाराज शिवसैनिक

बताया गया कि मुंबई के उपनगर कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में ठाकरे पर एक कार्टून भेजा था। इस पर कुछ शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इस दौरान रिटायर्ड अधिकारी को काफी चोटे भी आ गयीं। अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः यूपी में हाहाकार: कोरोना ने मचाया इस जिले में प्रकोप, आए इतने मामले…

6 शिवसेना कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

घटना के बाद पीड़ित रिटायर्ड अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसपर अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दो लोगों को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक शिवसेना का शाखा प्रमुख कमलेश कदम भी है।

ये भी पढ़ेंःजल उठा अमेरिका: भयानक आग से घिरा देश, कई मौतों से मचा कोहराम

उद्धव सरकार की हो रही किरकिरी

गइसके अलावा संजय मांजरे नाम का कार्यकर्ता भी शामिल हैं।वहीं इस पूरे मामले में उद्धव सरकार की भी किरकिरी हो रही है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिख, वाह शिव सेना। एक बुजुर्ग सेनापति पर वार कर कितना सम्मान बढ़ाया आज आपने छत्रपति शिवाजी महाराज का. वाकई आप 'शेर' हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News