ऐसे बने करोड़पति! सोलर लैंप की मदद से अब आप बन सकते हैं अंबानी

12000 सोलर लैंप बनाते हैं और इसपर खर्च होता है 2,43,66,000। इसमें डेप्रिसिएशन और इंटरेस्ट भी शामिल है। इसके बाद आप एक लैंप 2200 रुपए में बेचते हैं तो आपकी वार्षिक इनकम 2. 64 करोड़ होगी।

Update: 2023-03-31 10:53 GMT
जानिए कैसे, सोलर लैंप की मदद से अब आप बन सकते हैं करोड़पति

नई दिल्ली : आप कारोबार शुरू करने का मन बना रहे हैं तो हमारी मानिए और सोलर लैंप का कारखाना खोल लीजिए। अब तो सरकार भी सोलर प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए आसान लोन दे रही है। अब आप जानिए इसके लिए कितने इन्वेस्टमेंट की जरुरत है।

2 करोड़ तक का लोन

सेटअप लगाने में केंद्र सरकार से 2 करोड़ तक का लोन बिना किसी सिक्योरिटी के मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान 2 : किसी मुश्किल की घड़ी से कम नहीं आखिर के 14.5 मिनट

कितना होगा आरंभ में खर्च

सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के मुताबिक आपको पहले महीने 1. 50 लाख की आवश्यकता होगी। फिक्स्ड कैपिटल, मशीनरी और अन्य सामान पर 3. 50 लाख खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें: ये 9 गाने! बिना चंद्रयान के कराएंगे चांद की सैर

ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, हाई वोल्टेज ब्रेक डाउन टेस्टर, ऑटो ट्रांसफर, इन्सुलेशन टोस्टर, टेस्टिंग सेटअप, डिजिटल मल्टीमीटर, कंप्यूटर, प्रिंटर के इंस्टॉलेशन पर 1 लाख 5 हज़ार खर्च होंगे। इस तरह आपको 5 लाख 30 हज़ार का इन्वेस्टमेंट करना है।

अब जानिए कच्चे माल के बारे में

पहले 1000 सोलर लैंप बनाने के लिए 17 लाख का कच्चा माल लेना होगा। इसमें सोलर पीवी मॉडूयल, बैटरी, एलइडी, स्विच, इनपुट कनेक्टर, मॉडर्न प्लास्टिक कैबिनेट, फ्यूज, केबल, पीसीबी, सेमी कंडक्टर, रेसिस्टर्स, कैपसिस्टर्स, ट्रांसिस्टर्स, एल्क्ट्रो मैकेनिकल कंपोनेंट शामिल है।

यह भी पढ़ें: #NoBra : महिला आजादी की नई मुहिम

एक सोलर के लिए करीब 1700 रुपए का रॉ-मटेरियल लगेगा।

कितनी इनकम होगी

12000 सोलर लैंप बनाते हैं और इसपर खर्च होता है 2,43,66,000। इसमें डेप्रिसिएशन और इंटरेस्ट भी शामिल है। इसके बाद आप एक लैंप 2200 रुपए में बेचते हैं तो आपकी वार्षिक इनकम 2. 64 करोड़ होगी।

Tags:    

Similar News