मां ने तलाक के पेपर पर नहीं किए साइन तो बेटे ने कर दी क्रूरता से हत्या

दिल्ली में महिला की लाश 1 दिसंबर को सुबह में मिली थी। मां की हत्या होने पर उसकी बेटी ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जिसक बाद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

Update: 2020-12-03 08:32 GMT
हत्या करने वाले युवक की पहचान 32 वर्षीय जैसन नाइटेंगल के तौर पर हुई है। महिला को गोली मारने के बाद नाइटेंगल ने बंदूक के दम पर एक शख्स से उसकी कार छीन ली।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि लड़के के पिता ने उसकी मां से तलाक मांगा था, लेकिन मां ने तलाक देने से मना कर दिया था। इसे लेकर लड़के के दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे। इसी बात से आहत होकर उसने गुस्से में अपनी मां की क्रूरता के साथ हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार करके जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मृतका अपनी बेटी और बेटे के साथ आउटर दिल्ली के एक इलाके में रहती थी।

शादी का झांसा देकर DSP ने युवती का किया यौन शोषण, फिर दूसरे से कर लिया विवाह

क्राइम सीन (सांकेतिक फोटो:सोशल मीडिया)

कोर्ट में है तलाक का मामला

महिला करीब साढ़े तीन साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी और तलाक का केस कोर्ट में है। वह तलाक के लिए तैयार नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि मृतका का बड़ा लड़का उसके पति के साथ रहता था। मृतका की लड़की ने अपने बयान में कहा कि इस तलाक के पीछे बड़ा लड़का अपनी मां को वजह मानता था और कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। उसने (बड़े लड़के) अपनी मां पर तलाक के पेपर पर साइन करने की धमकी दी थी।

शोक में डूबा राजस्थान: नहीं रहें राजघराने के बेटे पृथ्वीराज, कोरोना से थे संक्रमित

कोर्ट की सांकेतिक फोटो (साभार-सोशल मीडिया)

1 दिसंबर को मिली थी लाश

पुलिस के मुताबिक, 30 नवंबर की रात को बड़ा लड़का अपनी मां के घर खाना खाने आया था। रात हो गई और उसने (बड़े लड़के) अपनी मां से पिता के घर छोड़ने की बात कही। मृतका और उसका लड़का रात करीब 12:40 पर घर से निकले।

इसके बाद मृतका कभी भी घर लौटकर नहीं आई। उसकी लाश 1 दिसंबर को सुबह मिली थी। मां की हत्या किये जाने के बाद उसकी बेटी ने इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जिसक बाद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

भयानक रात: चीखने के लिए नहीं बची सांसे, सिर्फ दिखीं लाशें और सबसे बड़ी त्रासदी

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें – Newstrack App

Tags:    

Similar News