बारिश का अलर्ट जारी: अचानक मौसम बदलेगा करवट, IMD की चेतावनी जारी

इन दिनों पहाड़ों पर गिर रही बर्फ की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं। साथ ही दक्षिण और पूर्वाेत्तर राज्यों में भी अब मानसून में तेजी से हलचलें होने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 6 नवंबर को देश के पांच से अधिक राज्यों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

Update: 2020-11-06 05:18 GMT
पहाड़ों पर गिर रही बर्फ की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं। दक्षिण और पूर्वाेत्तर राज्यों में भी अब मानसून में तेजी से हलचलें होने लगी है।

नई दिल्ली। पूरे देश में मौसम में हर रोज नए परिवर्तन हो रहे हैं। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं। साथ ही दक्षिण और पूर्वाेत्तर राज्यों में भी अब मानसून में तेजी से हलचलें होने लगी है। बारिश के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 6 नवंबर को देश के पांच से अधिक राज्यों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। इस बार अक्टूबर के अंत में मानसून विदाई ले चुका है लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में ये एक्टिव है।

ये भी पढ़ें...आतंकियों की लाशें बिछा रही सेना: एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, कांप रहे दहशतगर्द

ये भी पढ़ें...आखिरी चरण में क्या गुल खिलाएगा नीतीश का ब्रह्मास्त्र, आकलन में जुटे सियासी दल

फोटो-सोशल मीडिया

दूसरे सप्ताह के बाद ठंड अच्छी-खासी

ऐसे में पश्चिम विक्षोभ के आगे बढ़ने से उत्तर भारत में ठंड अब तेजी से बढ़ने लगी है। ये माना जा रहा है कि नवंबर तक दूसरे सप्ताह के बाद ठंड अच्छी-खासी होने लगेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तमिलनाडु, केलर और पुद्दुचेरी के कुछ क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश के आसार बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें...शाह ने फूंका ममता के खिलाफ बिगुल, बोले-पश्चिम बंगाल में इस बार बदलाव की बयार

ये भी पढ़ें...पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद को किया होम क्वारनटीन

फोटो-सोशल मीडिया

जहरीली हवा दम घोंटने पर उतारू

मौसम की जानकारी देते हुए स्काईमेट के अनुसार, दक्षिण राज्यों के साथ-साथ पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इन इलाकों में मणिपुर, नागालैंड और असम के कुछ इलाके शामिल हैं।

वहीं दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा दम घोंटने पर उतारू है। यहां प्रदूषण लगातार अपने पैर पसार रहा है। हद से तब पार हो गई, जब कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच गया है। हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को अति आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। और बड़ा ऐलान किया है कि इस बार दिवाली में पटाखे नहीं जलाएं जाएंगें।

ये भी पढ़ें...अर्नब की गिरफ्तारी का विरोध, जमकर हुआ प्रदर्शन, CM का फूंका पुतला

ये भी पढ़ें...West Bengal: Amit Shah ने बोला Mamata Banerjee पर हमला, कही ये बड़ी बात

Tags:    

Similar News