राजनाथ सिंह ने 'नेताजी' को किया नमन, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात

‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने उन्हें याद किया है और नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनका जीवन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की प्रस्तावना और उपसंहार दोनों ही है। 

Update: 2021-01-23 10:02 GMT
राजनाथ सिंह ने 'नेताजी' को किया नमन, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात

नई दिल्ली: भारत की आजादी में अहम योगदान देने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों में से एक ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। बोस ने अपने क्रांतिकारी तेवरों से ब्रिटिश राज को भी हिलाकर रख दिया था। आज इस साल उनकी जयंती को भारत सरकार ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मना रही है। इस मौके पर कई दिग्गज नेताओं ने नेताजी को नमन किया है।

राजनाथ सिंह ने 'नेताजी' को किया नमन

इसी क्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के ऐसे महानायकों में से एक हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया। उनका जीवन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की प्रस्तावना और उपसंहार दोनों ही है। नेताजी की 125वीं जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं।



यह भी पढ़ें: भारत-चीन में बड़ी बैठक: तनाव को लेकर होगी चर्चा, ये सभी होंगे शामिल

PM मोदी ने कहा राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखेगा

राजनाथ सिंह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी उनको नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।



अमित शाह ने किया बोस को नमन

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।



यह भी पढ़ें: MP: BJP नेता का विवादित बयान, कहा- देवता भी पीते थे शराब, मैंने मृत्युंजय में पढ़ा है

राष्ट्रपति ने किया ये ट्वीट

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती वर्ष के समारोहों के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को "पराक्रम दिवस" ​​के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।



उन्होंने एक अन्य ट्वीट ने लिखा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आज़ादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें: किसानों के समर्थन में कांग्रेस का राजभवन मार्च, दिग्विजय समेत 20 नेता गिरफ्तार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News