सुषमा स्वराज(Sushma Swaraj) का दिल्ली में हुआ निधन, ये रही वजह

भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज(Sushma Swaraj) का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने की बजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहॉं कुछ देर के इलाज के बाद उनके निधन कि सूचना आ गयी। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी AIIMS पहुंचे।

Update: 2019-08-06 18:21 GMT
सुषमा स्वराज(Sushma Swaraj) का दिल्ली में हुआ निधन, ये रही वजह

नयी दिल्ली: भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज(Sushma Swaraj) का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने की बजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहॉं कुछ देर के इलाज के बाद उनके निधन की सूचना आ गयी। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी AIIMS पहुंचे।

यह भी पढेंं....क्या पू्र्व विदेश मंत्री ‘सुषमा स्वराज’ का राजनीतिक करियर खत्म हुआ ?

बता दें कि सुषमा स्वराज दिसंबर 2016 से ही बिमार चल रही है। उन्हें लंबे समय से डाइबिटिज की शिकायत थी। बाद में उनकी किडनी फेल हो गई थी, जिसके बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी।

यह भी पढेंं....BJP नेता सुषमा स्वराज ने राज्यपाल बनाए जाने की खबरों को बताया अफवाह

सुषमा स्वराज स्वास्थ्य कारणों से ही मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई थीं। उन्‍होंने विदेश मंत्री के तौर पर बड़ी भूमिकाएं निभाईं। विदेश में फंसे भारतीय लोगों के परिजनों ने कई बार उनको ट्वीट कर मदद मांगी और हर बार लोगों की मदद के लिए वह आगे आईं। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में इमरजेंसी के दौरान अपने राजनीति करियर की शुरुआत करने वाली सुषमा स्‍वराज ने वर्ष 1977 में हरियाणा से विधायक निर्वाचित हुई थीं।

यह भी पढेंं....सुषमा स्वराज बनेंगी आंध्र प्रदेश की राज्यपाल, डॉ हर्षवर्धन ने दी बधाई

सुषमा स्वराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रही थीं। 16वीं लोकसभा में वह मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद चुनी गई थीं। इस बार उन्होंने खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। विदेश मंत्री रहते हुए वह सोशल मीडिया पर शिकायतों को सुनने और उनके निपटारे के लिए काफी लोकप्रिय थीं। वह दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।

 

Tags:    

Similar News